भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
गोंडा 21 जुलाई 2026 - कहते हैं इंसान प्यार में सारी हदें पार कर देता है. बिना सोचे समझे प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर सकता है. ऐसा ही कुछ मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा से सामने आया है. उसने सबको हैरान कर दिया. यहाँ मौसेरे भाई के इश्क में पागल पत्नी ने अपने ही पति के घर पर डाका डलवा दिया।
मामला जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के विशुनापुर बाजार का है. वारदात 19 जुलाई की रात की है. पीड़ित पति लवकुश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि रात में अज्ञात चोर घर में घुस आए और तीन बक्सों के ताले तोड़कर जेवर और 50 हजार रुपए नकद लेकर भाग गए. इस दौरान चोरो ने पत्नी पूनम के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई थी।
पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी. जांच करने पर घर में बाहर से किसी के आने की गुंजाइश नहीं दिखी. जिसके बाद शक पत्नी पर गया. पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की पहले तो उसने इंकार कर दिया लेकिन बाद में अपना सच कबूल कर लिया. जिसे सुन सभी हैरान रह गए।
दरअसल, पूनम का अपने मौसी के बेटे विकास कसौधन से प्रेम संबंध था. दोनों दो साल से साथ थे. दोनों साथ भागकर शादी करना चाहते थे. जिसके लिए पैसों की जरुरत थी. इसके लिए पूनम ने अपने ही घर में ही चोरी की साजिश रची. प्लान के तहत विकास को घर बुलाया और चोरी कर चला गया।
असली चोरी दिखाने के लिए पूनम ने कमरे में सामान बिखेर दिया और बेहोशी का नाटक करने लगी. लेकिन पुलिस की सूझबूझ से राज खुल गया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से 2 अंगूठी, 1 झुमकी, 2 झाला, 5 पायल, 21 बिछिया, 6 लच्छे, 1 कमरबंद, 3 सिक्के समेत अन्य गहने बरामद किये हैं।















