रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार

रायगढ़ , 20/07/2026 6:50:08 PM
Anil Tamboli
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार

रायगढ़ 20 जुलाई 2026 - SSP शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन अंकुश” के तहत छाल पुलिस ने बीती रात जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ और कोरबा बॉर्डर स्थित ग्राम धसकामुड़ा में मेला स्थल के बाहर चल रहे जुए के 5 फड़ पर दबिश देकर 33 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान जुआ खेलने एवं खिलाने के लिए पहुंचे एक इनोवा, दो बोलेरो, दो अर्टिगा, एक KIA तथा एक ऑल्टो कार सहित लगभग 90 लाख मूल्य की संपत्ति, जुआ फड़ से ₹57,140 नगद तथा 5 गैस लाइट जब्त की गई हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए जुआरी घरघोड़ा, तमनार, डभरा एवं जैजैपुर क्षेत्र के निवासी हैं, जो धसकामुड़ा बस्ती के छोर पर एकत्र होकर बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे थे।

मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। इस मामले में छाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार 33 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अलग-अलग पाँच प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है। छाल पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान और थाना छाल के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

ताज़ा समाचार

रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल

छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..

छत्तीसगढ़ - स्कूल जा रहे हेडमास्टर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या, वारदात से मची सनसनी..

जांजगीर चाम्पा - जुआ खेलते उमाशंकर साहू सहित 09 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता..

छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप, तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - खेत की जुताई के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, हादसे में दो लोगो की मौत

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, वकील के साथ मिलकर किया था यह कांड..

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, इन 21 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH