छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील

बलरामपुर , 20/07/2026 7:04:44 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील

बलरामपुर 20 जुलाई 2026 - बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गया है। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया। वहीं दमकल की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। यह मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतक जय करण सिंह जगते शासकीय विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे। सोमवार 20 जुलाई 2026 को वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में उनके चचेरे भाई बृजमोहन जगते पिता बैजनाथ जगते (26 वर्ष) और हरिमोहन जगते पिता बैजनाथ जगते (23 वर्ष), निवासी ग्राम राधानगर, थाना त्रिकुंडा ने उन्हें रोक लिया।

इस दौरान जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने जय करण सिंह जगते की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इधर, हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। देखते ही देखते घर आग की लपटों में घिर गया। इस दौरान एक दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

फिलहाल, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और हालात पर नजर बनाए हुए है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल

छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..

छत्तीसगढ़ - स्कूल जा रहे हेडमास्टर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या, वारदात से मची सनसनी..

जांजगीर चाम्पा - जुआ खेलते उमाशंकर साहू सहित 09 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता..

छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप, तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - खेत की जुताई के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, हादसे में दो लोगो की मौत

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH