बेटी की शादी के कार्ड पर छपवाया ऐसा संदेश की अफसर को भी करनी पड़ी तारीफ , पढ़े पूरी खबर

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेटी की शादी के कार्ड पर छपवाया ऐसा संदेश की अफसर को भी करनी पड़ी तारीफ , पढ़े पूरी खबर
गया 11 फरवरी 2022 - बिहार के गया में अपनी बेटी की शादी के कार्ड में एक शख्स ने कुछ ऐसा छपवाया है कि अब हर तरफ उसकी तारीफ हो रही है. गया के गेवालबीघा मोहल्ला के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता भोला यादव ने अपनी बेटी की शादी के कार्ड पर छपवाया है कि 'शराब पीकर आना सख्त मना है'. बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है।

भोला यादव आगामी 16 फरवरी को होने वाली अपनी बिटिया की शादी के कार्ड पर यह निर्देश छपवाने के साथ साथ लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि शराब पीकर और हथियार लेकर शादी समारोह में आने पर मेहमानों को प्रवेश से वर्जित रखा जाएगा. 

इसको लेकर भोला यादव ने बताया कि मेरी पहली बेटी की शादी है. अतिथियों को फोन पर भी इसकी जानकारी देने के साथ-साथ आमंत्रण पत्र को भेजा गया है. उन्होंने बताया कि दहेज मुक्त शादी की जा रही है और उन्होंने अतिथियों से आग्रह किया है कि वो अपना लाइसेंसी हथियार लेकर भी शादी में शामिल ना हों।

उन्होंने बताया कि वो नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान से काफी प्रभावित हुए हैं और इसी से उन्हें यह प्रेरणा मिली है. शादी समारोह या अन्य पार्टियों में शराब पीकर जाना उचित नहीं है और न हीं यह कोई शान की बात है।

गया उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने कहा कि शादी समारोह में इस तरह का संदेश आमंत्रण पत्र पर छपवाकर लोगों को देना सराहनीय पहल है और इससे समाज में अच्छा संदेश जाता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH