विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने निभाया पिता का फर्ज , सूरज महंत बने भाई , दत्तक पुत्री की विवाह के साक्षी बने जनप्रतिनिधि और अधिकारी

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने निभाया पिता का फर्ज , सूरज महंत बने भाई , दत्तक पुत्री की विवाह के साक्षी बने जनप्रतिनिधि और अधिकारी
कोरबा 10 फरवरी 2022 -  कोरबा जिले के पाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम लाफा में 24 साल पहले वर्ष 1998 में जिस सरस्वती को तत्कालीन गृह , वाणिज्यकर एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. चरणदास महंत ने गोद लिया था आज उसके हाथ पीले कर कन्यादान करते हुए ससुराल के लिए विदा करने रस्म और रिवाज निभाए जा रहे है। ग्राम लाफा में सरस्वती के निवास पर उसके दिवंगत पिता चमरादास एवं माता स्व. श्रीमती वेद कुंवर के सपनों को डॉ. चरणदास महंत धर्मपत्नी कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के साथ मिलकर पूरा कर रहे हैं। पुत्र सूरज महंत भी उपस्थित रहकर भाई का फर्ज निभा रहे हैं।

सरस्वती के विवाह कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के रतनपुर के ग्राम पुडु से पहुंचे बारातियों का धूम-धाम से स्वागत और अगवानी की गई। डॉ. चरणदास महंत ने वर नंद दास के पिता बेचन दास एवं वर पक्ष के लोगों से समधी भेंट की रस्म निभाई। सरस्वती के अन्य परिजनों ने भी इस रिवाज को पूरा किया। हर तरह की विधि और रस्मों को निभाया जा रहा है। सरस्वती-नंद दास का यह विवाह समारोह देखते ही बनता है। 

ग्रामीणों के लिए भी यह विवाह किसी आश्चर्य और कौतुहल से कम नहीं जिसमें आम और खास का काफिला उमड़ा है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मां महिषासुर मर्दिनी के आंचल की छाया में बसे ग्राम लाफा और बेटी सरस्वती का ही पुण्य प्रताप है कि आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। सरस्वती के कन्यादान का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है जो मेरे और मेरे परिजनों के लिए अविस्मरणीय क्षण है।

विवाह में पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा, सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा, कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, एसपी भोजराम पटेल, कटघोरा वनमंडलाधिकारी शमा फारूखी, जिला पंचायत के प्रतिनिधि, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहित कोरबा के अलावा जांजगीर-चाम्पा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरिया, बिलासपुर, सक्ती विधानसभा से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग विवाह की शोभा बढ़ाने पहुंचे है। सैंकड़ों वाहनों का काफिला लाफा में पहुंचता रहा जो ग्रामीणों के लिए कौतुहल का विषय रहा। नव दंपत्ति सरस्वती-नंद दास को आशीर्वाद देने के लिए पाली, लाफा, कटघोरा सहित आसपास के गांवों के लोग भी उमड़े हैं। शुभ मुहुर्त में सात फेरों के साथ सरस्वती पति नंद दास की अर्द्धांगनी बनेगी और उसे ससुराल विदा किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने निभाया पिता का फर्ज , सूरज महंत बने भाई , दत्तक पुत्री की विवाह के साक्षी बने जनप्रतिनिधि और अधिकारी
विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने निभाया पिता का फर्ज , सूरज महंत बने भाई , दत्तक पुत्री की विवाह के साक्षी बने जनप्रतिनिधि और अधिकारी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH