छत्तीसगढ़ - सात रोजगार सहायकों पर गिरी कार्यवाही की गाज , कलेक्टर ने सभी को पद से हटाया
कोरबा , 10-02-2022 11:30:44 PM
कोरबा 10 फरवरी 2022 - कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने आज बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के मुताबिक मनरेगा कार्य में लापरवाही बरतने वाले सात रोजगार सहायकों को पद से हटा दिया गया है. सभी रोजगार सहायक जनपद पंचायत करतला में पदस्थ है. साथ ही रोजगार सहायको को शोकाज नोटिस भी जारी किये गए है. व्यवस्था में कसावट लाने के लिए कलेक्टर रानू साहू ने ये कार्रवाई की है. कलेक्टर की इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सकते है।
















