विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत पिता का फर्ज अदा कर आज सरस्वती को करेंगे ससुराल विदा

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत पिता का फर्ज अदा कर आज सरस्वती को करेंगे ससुराल विदा
कोरबा 10 फरवरी 2022 -  जिस बिन मां की बच्ची को डा. चरणदास महंत ने बचपन में ही दत्तक पुत्री बनाया था। वह अब 24 साल की हो गई है। अब उसके हाथ पीले करने का समय आ गया है। गुरुवार को ग्रााम लाफा में विवाह समारोह संपन्न होगा। इस मौके पर डा. महंत बाबुल की भूमिका में रहेंगे। इस बच्ची की पढ़ाई लिखाई से लेकर लालन पालन की पूरी जिम्मेदारी डा. महंत ने निभाई है। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के नेता प्रशांत मिश्रा को उसकी देखरेख की जवाबदारी सौंपी थी और उन्होने इसका बखूबी पालन किया।

कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम लाफा में रहने वाले चमरा दास के घर 24 साल पहले जन्म लेने वाली सरस्वती को बचपन से मां का आंचल नहीं मिला। पत्नी वेदकुंवर की मौत के बाद इस बच्ची का लालन-पालन चमरा दास के लिए मुश्किल था। जरूरतमंद परिवार में जन्म लेने वाली इस बच्ची सरस्वती को डा. महंत ने गोद लिया। वर्ष 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में तत्कालीन गृह, वाणिज्यकर व जनसंपर्क मंत्री डा. महंत बतौर कांग्रेस प्रत्याशी लोकसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क करते हुए पाली से लगे ग्राम लाफा पहुंचे। यहां उस वक्त माहौल गमगीन था क्योंकि चमरा दास की धर्मपत्नी वेदकुंवर की मौत हुई थी। डा. महंत के समक्ष चमरा दास ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए बेटी का लालन-पालन करने में असमर्थता जताई। डा. महंत इस वाकये से काफी भावुक हुए और उन्होंने इस बच्ची को गोद लेकर उसका आजीवन पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी उठाई।

डा. महंत ने अपने प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा को यह जिम्मदारी स्थानीय अभिभावक के तौर पर सौंपी। सरस्वती को अपने साथ ले जाने की इच्छा डा. महंत ने जताई, लेकिन पिता चमरा दास ने अपने पास ही रखने का मन बनाया। पिता की इच्छा का डा. महंत ने सम्मान किया, गांव में पली-बढ़ी सरस्वती ने स्नातक तक की शिक्षा हासिल कर ली है।

डा. महंत के परिवार में चौथी बेटी की तरह शामिल सरस्वती का अब कन्यादान का वक्त आ गया है। सरस्वती का विवाह नंद दास के साथ तय हुआ है। 10 फरवरी को सरस्वती के घर बारात आएगी। इससे पहले विवाह की सभी तैयारियों से लेकर परंपरागत रस्म-रिवाज निभाने के लिए डा महंत अपनी धर्मपत्नी कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के साथ लाफा पहुंच रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH