सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती , 10-05-2026 11:28:11 AM
सक्ती 10 मई 2026 - सक्ती जिले के जैजैपुर पुलिस ने मोबाईल के जरिये IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाने वाले एक सटोरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 हजार कीमत का एक मोबाईल जप्त किया है। गिरफ्तार सटोरिये का नाम अशोक मनहर है जो जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करौवाडीह का निवासी है। फिलहाल पुलिस ने सटोरिया अशोक मनहर के खिलाफ जैजैपुर थाने में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7(1) के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करौवाडीह में अशोक मनहर अपने मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन IPL मैच में सट्टा खिला रहा है। इस सूचना पर जैजैपुर पुलिस और साईबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम करौंवाडीह के संगम चौंक में दिनांक 09 मई 2026 की रात दबिस देकर अशोक मनहर पिता देवीलाल मनहर उम्र 34 वर्ष निवासी करौवाडीह को गिरफ्तार किया।
अशोक मनहर के कब्जे से एक वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन बरामद किया गया जप्त मोबाईल की ऑनलाईन हिस्ट्री की जांच करने पर मोबाईल मे GAME WIN 247, KALYAN FIX GAME, Sridevi Panal Chart संचालित होना तथा इंस्टाग्राम से ऑनलाईन GAME WIN 247 एप में आईडी जनरेट कर दूसरों को वाट्सअप के जरिये गेमिंग नंबर भेजकर फोन पे से सट्टा की रकम प्राप्त करना मोबाईल द्वारा वाट्सअप चैट के अवलोकन पर पाया गया।















