छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

रायगढ़ , 11-05-2026 3:28:13 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

रायगढ़ 11 मई 2026 - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा पार्षद द्वारा युवक को दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार रुपए मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुपये के लिए युवक और उसके परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। दबाव बनाने से परेशान युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, घरघोड़ा वार्ड क्रमांक-10 निवासी साहिल यादव (26) ने वार्ड क्रमांक-2 के निष्कासित भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी (56) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साहिल ने बताया, उसका पिछले 4-5 साल से धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवती गुरुवार को शिकायत लेकर घरघोड़ा थाना पहुंची थी। इस दौरान साहिल भी श्याम भोजवानी के साथ थाना पहुंचा। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और आपसी समझौते के बाद युवती ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

शिकायत के अनुसार, उसी दिन शाम करीब 6 बजे श्याम भोजवानी साहिल के घर पहुंचा और परिवार को धमकाते हए कहा, मामला खत्म कराने के लिए थाने में 50 हजार रुपए देने पड़ेंगे, नहीं तो दुष्कर्म केस में जेल भेज दिया जाएगा। परिवार ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए जब रुपये देने में असमर्थता जताई तब आरोपी पार्षद ने 40 हजार रुपए में काम करा देने की बात कही और जल्द रकम का इंतजाम करने दबाव बनाने लगा।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 308(2), 308 (6) और 62 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने साहिल से आरोपी द्वारा रुपये मांगने की मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग ली, जिसे पेन ड्राइव में सुरक्षित जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी श्याम भोजवानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, कोर्ट के आदेश के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH