अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

नई दिल्ली , 11/05/2026 7:41:27 PM
Anil Tamboli
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

नई दिल्ली 11 मई 2026 - अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों से भारत को तेल और गैस सप्लाई ठप है। इसके कारण देश इस समय गैस और तेल की कमी से जूझ रहा है। मध्य पूर्व में लगातार खराब होते हालात और खाड़ी संकट के बीच 10 मई को देश की जनता से पीएम नरेंद्र मोदी ने यह अपील की है।

पीएम मोदी की पहली अपीलः- पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करो, मेट्रो-EV अपनाओ

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से पहली अपील पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने और मेट्रो-EV अपनाने के लिए किया है। इसकी वजह यह है कि भारत 85 प्रतिशत तेल बाहर से मंगाता है। वहीं क्रूड ऑयल की कीमत 120 डॉलर के पार पहुंच चुकी है।

पीएम मोदी की दूसरी अपीलः- 1 साल सोना मत खरीदो

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से दूसरी अपील एक साल तक सोना नहीं खरीदने की है। बता दें कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना खरीदने वाला देश है। हम हर साल करीब 59 अरब डॉलर यानी लगभग पांच लाख करोड़ रुपए का सोना दूसरे देशों से खरीदता है।

पीएम मोदी की तीसरी अपीलः- खेतों में खाद 50% घटाओ, सौर पंप लगाओ

पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी अपील देश के किसानों से की है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से अपील कि वे रासायनिक खाद 50 प्रतिशत कम करें प्राकृतिक खेती अपनाएं। डीजल पंप की जगह सौर पंप लगाएं। डीजल पंप की जगह सौर पंप लगाने की अपील तेल के बढते दाम और कमी के कारण की है।

पीएम मोदी की चौथी अपीलः- 1 साल विदेश यात्रा टालो

पीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे गैर जरूरी विदेश यात्रा, विदेश में छुट्टियां मनाने और विदेशी शादियों से बचकर और घरेलू पर्यटन और भारत के भीतर समारोह आयोजित करके विदेशी मुद्रा भंडार को संरक्षित करने में मदद करें। क्योंकि रुपया 85 से टूटकर 93 पर आ गया, डॉलर बचाना जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी की पांचवीं अपीलः- वर्क फ्रॉम होम करो

पीएम मोदी ने पांचवीं अपील में वर्क फ्रॉम होम करने पर जोर दिया है। इसके पीछे सीधा हिसाब है। दफ्तर आने-जाने में रोजाना लाखों लीटर पेट्रोल-डीजल जलता है। कॉर्पोरेट कंपनियाँ अगर हफ्ते में कुछ दिन भी वर्क फ्रॉम होम लागू करें तो ईंधन की खपत और आयात का बोझ दोनों कम हो सकते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH