सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती , 10-05-2026 7:21:59 AM
Anil Tamboli
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती 10 मई 2026 - इस वक्त सक्ती जिले के चंद्रपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा चंद्रपुर थाने में पदस्थ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई ACB बिलासपुर की टीम ने की है. पीड़ित पक्ष को कार्रवाई से बचाने के लिए ASI एस.एन. मिश्रा ने 40 हजार की रिश्वत की मांग की थी और 20 हजार रुपये पहले ले चुका है. अब रिश्वत के दूसरे क़िस्त की राशि लेते ACB ने ASI को दबोच लिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बालपुर थाना चंद्रपुर जिला सक्ती निवासी शिव प्रसाद बरेठ द्वारा एसीबी कार्यालय बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसके तथा उसके परिवार के सदस्यों के नाम से ग्राम बालपुर की सरस्वती जायसवाल द्वारा मारपीट करने की रिपोर्ट थाना चंद्रपुर में कराई गई थी, जिसमें कड़ी कार्यवाही से बचने के लिए थाना चंद्रपुर के सहायक उप निरीक्षक एस.एन मिश्रा द्वारा 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।

पीड़ित पक्ष एस.एन. मिश्रा को 40 हजार रुपए रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई, सत्यापन के दौरान आरोपी ASI एस.एन. मिश्रा द्वारा प्रार्थी से 20000 रुपए ले लिया गया था तथा शेष 20000 रुपए दिया जाना शेष था जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई।

आज दिनांक 10.05.26 को प्रार्थी द्वारा आरोपी ASI एस एन  मिश्रा को  ढाबा चंद्रपुर में शेष रिश्वत रकम को देने के लिए बुलाया गया जहां पर रिश्वत रकम 20 हजार रुपए आरोपी मिश्रा द्वारा लिए जाने पर एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया तथा रिश्वत रकम बरामद कर ली गई !

आरोपी ASI एस एन मिश्रा के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत एसीबी द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH