छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

रायपुर , 11-05-2026 3:51:03 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

रायपुर 11 मई 2026 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो सट्टेबाजों को बेटिंग साइट का पैनल और लिंक बेचने के आरोप में रामसागरपारा के लोकेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के मोबाइल फोन और बैंक एकाउंट की जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक लोकेश बड़ा बुकी है, जो कई जिलों में क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़ा हुआ है।

एसीपी आजाद चौक ईशु अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी लोकेश अग्रवाल की गिरफ्तारी से ऑनलाइन सट्टे के सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है. आरोपी मास्टर पैनल संचालक है. 14 अप्रैल को कबीरनगर पुलिस ने आकाश टांडी 31 वर्ष मस्जिद के पास कोटा और मोहम्मद आरिफ 50 वर्ष कोटेश्वर नगर कोटा को परमानंद नगर रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार किया था. इनके कब्जे से 4 स्मार्ट फोन और करीब 5 लाख कैश जब्त किए गए थे।

दोनों से पूछताछ और मोबाइल के फोरेंसिक विश्लेषण से पता चला कि ये लोकेश अग्रवाल से आईडी लेकर काम करते थे. हालांकि दोनों आरोपियों के गिरफ्तार होते ही लोकेश अग्रवाल फरार हो गया था. आरोपी से जब्त दो सेलफोन की जांच में कई राज खुलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ऑल पैनल 777 सहित कई बेटिंग वेबसाइट्स का मास्टर पैनल चला रहा था. रायपुर और आसपास के जिलों में उसका बड़ा नेटवर्क होने के सुराग मिले हैं. हर दिन लाखों का अवैध लेनदेन होता रहा है. संदिग्ध कैश के लेनदेन वाले बैंक खातों की जांच की जा रही हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH