ग्राम पंचायत का सचिव निकला करोड़पति , EOW के छापे में मिली बेनामी संपत्ति

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ग्राम पंचायत का सचिव निकला करोड़पति , EOW के छापे में मिली बेनामी संपत्ति
भिंड 09 फरवरी 2022 -  भिंड जिले के एचाया पंचायत के ग्राम सचिव राेशन सिंह के गाेहद और ग्वालियर में इंद्रानगर स्थित निवास पर आज सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा। यहां से टीम के हाथ कैश ताे कम लगा, लेकिन बेशकीमती जमीनाें के दस्तावेज जरूर मिले हैं। साथ ही बेनामी संपत्ति का भी खुलासा हुआ है। खबर लिखे जाने तक ईओडब्ल्यू की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।

ईओडब्ल्यू की टीम काे भिंड में एचाया पंचायत के ग्राम सचिव राेशन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली थी। मामले की जांच के बाद जब सूचना सही पाई गई ताे आज सुबह उनके गाेहद एवं ग्वालियर के निवास पर एक साथ छापामार कार्रवाई की गई।

सचिव ने जब अपने दरवाजे पर सुबह टीम काे खड़े देखा ताे पहले ताे उसने आंखें तरेरी, लेकिन जब पुलिस काे देखा ताे तेवर ढीले हाे गए। ईओडब्ल्यू अमित सिंह के मुताबिक टीम काे कार्रवाई के दाैरान ग्वालियर के इंद्रा नगर में आरोपित के नाम 19 लाख कीमत का मकान , लड़के साैरभ के नाम दाे बीघा जमीन , गोहद में पत्नी रेखा बाई के नाम दाे बीघा जमीन , बनीपुरा गोहद में बेनामी संपत्ति में ससुर भारत सिंह के नाम मेन रोड की जमीन दाे बीघा कीमत 70 लाख , पैतृक गांव में 1500 वर्गफीट में निर्माणाधीन मकान के दस्तावेज मिले हैं। 

इसके अलावा आराेपित के पास एक बलेनाे कार , मोटर साइकल , दो ट्रैक्टर , 6.75 की गोल्ड ज्वैलरी, 45000 की सिल्वर ज्वैलरी , कैश लगभग 17 हजार , आठ बैंक पासबुक मिली हैं। हजाराें कमाने वाले ग्राम सचिव के पास कराेड़ाें की संपत्ति मिलने से अधिकारी भी हैरान हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH