SRK शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ भागी काजोल की बेटी ??? , सवाल पर एक्‍ट्रेस ने दिया ताबड़तोड़ जवाब

बॉलीवुड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
SRK शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ भागी काजोल की बेटी ??? , सवाल पर एक्‍ट्रेस ने दिया ताबड़तोड़ जवाब
नई दिल्ली 08 फरवरी 2022 - बॉलीवुड में अगर बेहतरीन जोड़ियों की बात की जाए तो शाहरुख और काजोल (Shahrukh And Kajol) की जोड़ी को लोगों ने हमेशा प्यार दिया. लेकिन क्या हो अगर इनके बच्चे जो कि अब काफी बड़े हो गए हैं, वो साथ में भाग जाएं तो? ऐसा ही सवाल जब काजोल से पूछा गया तो जानिए क्या कहा एक्ट्रेस ने...

फिल्म इंडस्ट्री ने कई मशहूर जोड़ियां बनाई है. वो जोड़ियां भले ही रियल लाइफ में न हो लेकिन रील लाइफ में सुपरहिट हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और काजोल (Kajol) का. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. दोनों की जोड़ी को ऑडियंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

वायरल हो रहा वीडियो करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण का है. जिसमें काजोल , शाहरुख और रानी मुखर्जी नजर आ रहे हैं. करण जौहर काजोल से पूछते हैं कि आज से 10 साल बाद अगर आर्यन (Aryan Khan) और न्यासा (Nysa Devgn) भाग जाते हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा? इसका काजोल ऐसा जवाब देती हैं कि शाहरुख कन्फ्यूज हो जाते हैं।

काजोल कहती हैं, " दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे " इस पर शाहरुख कहते हैं कि मुझे जोक समझ नहीं आया. मुझे तो इस बात का डर है कि अगर काजोल मेरी रिश्तेदार बन गईं तो...सोच भी नहीं सकता. शाहरुख की इस बात को सुनकर काजोल और रानी मुखर्जी हंसने लगती हैं।

बता दें कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) और काजोल की बेटी न्यासा दोनों पॉपुलर स्टार किड हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. आर्यन खान की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें एक मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. ऐसे में आर्यन फैंस के बीच अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है. वहीं, न्यासा अभी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं. लेकिन जब भी वह कभी बाहर निकलती हैं तो पैपराजी उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लेती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH