नहीं रहे 'महाभारत' के 'भीम' प्रवीण कुमार , 74 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड , 08-02-2022 8:09:59 PM
Anil Tamboli
नहीं रहे 'महाभारत' के 'भीम' प्रवीण कुमार , 74 साल की उम्र में निधन
मुम्बई 08 फरवरी 2022 -  बी.आर. चोपड़ा के मशहूर टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। प्रवीण कुमार ने अपने करियर में एक्टिंग के अलावा खेल में भी हिस्सा लिया था। वह एक एथलीट भी थे। 

प्रवीण कुमार सोबती ने दो बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने देश के लिए कई गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए। खेल के प्रति उनके योगदान के लिए साल 1967 में उन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था।

स्पोर्ट्स में सफल करियर बनाने के बाद, प्रवीण ने 70 के दशक के अंत में शोबिज में अपना करियर शुरू किया। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, प्रवीण ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के बारे में बताया था। उस वक्त वह कश्मीर में एक टूर्नामेंट में थे। उनकी पहली भूमिका रविकांत नगाइच के निर्देशन में बनी एक ऐसी फिल्म में थी, जहां उनका कोई डायलॉग नहीं था।

बाद में, प्रवीण ने साल 1981 में फिल्म 'रक्षा' में अहम भूमिका निभाई। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की 'शहंशाह' में 'मुख्तार सिंह' के रूप में उनकी सबसे यादगार उपस्थिति थी।

प्रवीण की फिल्मोग्राफी में 'करिश्मा कुदरत का', 'युद्ध', 'जबरदस्त', 'सिंहासन', 'खुदगर्ज', 'लोहा', 'मोहब्बत के दुश्मन', 'इलाका' और अन्य जैसे कई फिल्मों का हिस्सा रहे। 80 के दशक के आखिरी वक्त में उन्हें बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में भीम की भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया। दर्शकों के जेहन में यह किरदार काफी अहम रहा।

साल 2013 में, प्रवीण ने राजनीति में अपना करियर बनाने की कोशिश की और वज़ीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। बाद में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रवीण ने 2021 में पंजाब सरकार से पेंशन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH