छत्तीसगढ़ - इस गाँव के ग्रामीणों ने सरकार के सामने नहीं फैलाया हाथ , खुद के दम पर रच दिया इतिहास

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इस गाँव के ग्रामीणों ने सरकार के सामने नहीं फैलाया हाथ , खुद के दम पर रच दिया इतिहास
अम्बिकापुर 08 फरवरी 2022 - वर्षा ऋतु का जल संवर्धन एवं संरक्षण हेतु ग्रामीणों ने श्रमदान के जरिये तालाब निर्माण कर हुए एक मिसाल पेश की है। प्रयोग समाजसेवी संस्था के नेतृत्व में गाँव की महिला एवं पुरुषों ने संयुक्त रूप से श्रमदान कर तालाब निर्माण में सक्रिय योगदान निभाया है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से गांव में निर्मित तालाब की वजह से अब लोगों को सिंचाई समेत अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। 

बता दे कि मैनपाट के तराई गाँव कोट सरनाटिकरा के लोगों को सिंचाई समेत अन्य सुविधाओं के लिए तालाब नहीं होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सिंचाई समेत अन्य सुविधाओं के लिए परेशान गाँव के लोगों को एक तालाब की जरूरत थी। जिसके लिए शासन-प्रशासन के सामने हाथ फैलाने के बजाए ग्रामीणों ने श्रमदान कर तालाब बनाने का बीड़ा उठाया। 

उनके इस श्रमदान के निर्णय को 'प्रयोग' समाजसेवी संस्था का पूरा साथ मिला. ग्रामीणों ने तालाब निर्माण का जो बीड़ा उठाया था उसे पूरा कर दिखाया। ग्रामीणों ने श्रमदान के जरिये पखवाड़े भर के अंदर तालाब का निर्माण कर डाला। तालाब खुदाई के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष शांति देवी एवं उपाध्यक्ष शैलेष सिंह भी मौके पर पहुँचे और श्रमदान कर ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया। 

इस काम में 'प्रयोग' समाजसेवी संस्था के हरि यादव के नेतृत्व में महिला पुरुषों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और तालाब निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई। ग्रामीणों के अथक प्रयास एवं मेहनत के बलबूते निर्मित इस तालाब से जल संवर्धन एवं संरक्षण के साथ अब गाँव में सिंचाई एवं निस्तारी की समस्या दूर हो जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH