युवा अब अपना करियर बनाने के लिए उठा रहे हैं बंदूक , जाने क्या है मामला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवा अब अपना करियर बनाने के लिए उठा रहे हैं बंदूक , जाने क्या है मामला
भिंड 08 फरवरी 2022 -  चंबल का नाम आते जेहन में बीहड़, डकैत और बंदूकों की तस्वीर उभरती है। यहां कहावत है कि लोग बोली पर गोली चला देते हैं। लेकिन अब यहां बंदूक का उपयोग बदल रहा है। चंबल के युवा अब बंदूक बदला लेने या खून बहाने के लिए नहीं, बल्कि अपना करियर बनाने के लिए उठा रहे हैं। 

शहर में एक दर्जन से ज्यादा युवाओं ने बिना सरकारी संसाधनों के शूटिंग में करियर बनाने का प्रयास शुरू किया है। युवाओं ने खुद बंदूकें खरीदी हैं। जनवरी माह में जिले के पांच युवाओं ने प्रयागराज में भारतीय खेल संघ की चतुर्थ राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में पांच गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। अब ये युवा इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 11 फरवरी से 16 फरवरी तक हिस्सा लेने नेपाल के पोखरा में जा रहे हैं।

भिंड के एक दर्जन से ज्यादा युवाओं ने अपनी जेब खर्च के पैसों को जमा कर मीरा कालोनी में एक प्लाट को किराए पर लेकर शूटिंग रेंज तैयार की है। यहां यह युवा शूटिंग के गुर सीख रहे हैं। यहींं से प्रशिक्षण लेकर प्रयागराज में सात से नौ जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक एक के छात्र हर्षित यादव, उमावि स्कूल क्रमांक दो के छात्र विनीत तोमर, आइपीएस अकादमी के जय शर्मा, गोहद के हिमांशु सोनी, यश रोहिरा ने शूटिंग की विभिन्न् स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीते हैं। इन्हीं पांचों युवाओं का चयन इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हुआ है।

भिंड शहर के उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक एक में व्यवसायिक सुरक्षा प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह कुशवाह आर्मी से रिटायर हैं। भूपेंद्र कुशवाह का कहना है कि चंबल के युवा बंदूक की ओर आकर्षित होते हैं। यही देखकर उन्होंने युवाओं को नई दिशा देने की ठानी। छात्र-छात्राओं को शूटिंग का प्रशिक्षण देना शुरू किया है। 

पूर्व में शासकीय उत्कृष्ट क्रमांक एक से संभाग स्तर पर निशानेबाजी प्रतियोगिता में 22 बच्चों और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 18 छात्र- छात्राओं ने जिले का नाम रोशन किया है। चार युवा भोपाल और दो युवा इंदोर में शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH