देवर के साथ भाभी के बन गए थे अवैध संबंध , जानकारी होने पर पति ने उठाया यह कदम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देवर के साथ भाभी के बन गए थे अवैध संबंध , जानकारी होने पर पति ने उठाया यह कदम
देवास 08 फरवरी 2022 - देवास के संदलपुर गांव में पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वजह ये थी कि पत्नी के देवर से अवैध संबंध थे. अजब बात ये है कि उसी देवर के साथ मिलकर पति ने पत्नी की लाश ठिकाने लगायी. अब सारे आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।

खातेगांव के संदलपुर स्थित तालाब में 5 फरवरी को अज्ञात महिला की लाश मिली थी. पुलिस को इसकी सूचना मिली तो जांच शुरू हुई. इस महिला की उसकी शिनाख्त मंजूबाई निवासी खेत टप्पर संदलपुर के तौर पर हुई. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घुंटने, सांस रुकने और गले की हड्डी टूटनी होना पाया गया।

खातेगांव पुलिस ने जब मामले को जांच में लिया तो मालूम हुआ कि मंजू बाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पति उसके पति विन्तोष ने 31 जनवरी को खातेगांव थाने में दर्ज करवाई थी. बाद में मंजूबाई की लाश तालाब में मिली थी. जब पूरे मामले में परिवार से पूछताछ की गई तो पता चला कि पति विंतोष अपनी पत्नी मंजूबाई पर शक करता था. पुलिस ने जब पति को बुलाकर पूछताछ की तो पहले उसने गोलमोल जवाब दिए. बाद में उसने सच उगल दिया।

आरोपी विन्तोष गोंड ने बताया कि उसकी पत्नी मंजूबाई के उसके चचेरे भाई यानि देवर सुनील गोंड से अवैध संबंध थे. मंजू बाई को विंतोष ने 30 जनवरी की रात सुनील के संग खेत पर देखा था. रात में खेत में क्या कर रही है, इसका जवाब मंजू बाई नहीं दे पायी. इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ और विंतोष ने ग़ुस्से में आकर मंजू बाई की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के दौरान सुनील भी वहीं मौजूद था. विंतोष ने मंजू की लाश ठिकाने लगाने में सुनील की ही मदद ली.साक्ष्य छुपाने के लिए सबने मिलकर मंजू की लाश तालाब में फेंक दी थी. किसी को शक ना हो इसलिए बाद में खुद खातेगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. पूरे प्रकरण में 6 फरवरी की शाम हत्या के कारणों का पुलिस ने खुलासा किया।

खातेगांव टीआई महेंद्र परमार और एडिशनल एसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने मुख्य आरोपी विंतोश गोंड, सुनील गोंड, अखिलेश उइके और दुर्गेश सल्लाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,201 में प्रकरण में दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH