पुलिस तक पहुंची फेसबुक पर प्यार , धोखा और रेप की कहानी , FIR हुआ दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस तक पहुंची फेसबुक पर प्यार , धोखा और रेप की कहानी , FIR हुआ दर्ज
ग्वालियर 07 फरवरी 2022 - मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फेसबुक पर दोस्ती-प्यार और धोखे की कहानी पुलिस के दरवाजे तक पहुंची है. शहर में 19 साल की छात्रा की सोशल मीडिया पर लड़के से दोस्ती हुई, बातचीत से होते हुए ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. आरोपी ने एक दिन लड़की को मिलने गेस्ट हाउस बुलाया. वह मिलने पहुंची तो बॉयफ्रेंड ने उसका रेप किया. लड़की ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उससे जल्द शादी करने का वादा किया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया. अब फेसबुक फ्रेंड शादी से मुकर गया है. पीड़ित छात्रा ने पड़ाव थाना में FIR दर्ज कराई है. फिलहाल आरोपी फरार है।

बता दे कि सिकंदर कंपू इलाके में रहने वाली 19 साल की छात्रा ने पड़ाव थाना में अपने फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ रेप की FIR कराई है. FIR में छात्रा ने बताया कि करीब ढाई साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती ग्वालियर के अमनदीप कुशवाह से हुई थी. छात्रा का आरोप है कि अमन ने बीती 08 जनवरी को पड़ाव इलाके के एक गेस्ट हाउस में उसके साथ रेप किया है. पीड़िता का कहना है कि फेसबुक पर अमन से दोस्ती होने के बाद उनकी मुलाकातें होने लगी।

इस बीच अमनदीप ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था. जल्द शादी करने का भरोसा दिलाकर अमन ने कई जगह ले जाकर उसके साथ रेप कर किया है. छात्रा का कहना है कि शादी के नाम पर अमन ने उसका बलात्कार किया और अब अमनदीप शादी से इंकार कर रहा है. लड़की ने अपने घर वालों को घटना बताई और उसके बाद पड़ाव थाने पहुंची।

छात्रा ने शनिवार को परिजनों के साथ ने पड़ाव थाना में FIR दर्ज कराई है. पड़ाव पुलिस ने आरोपी अमनदीप कुशवाहा के खिलाफ दलित उत्पीड़न और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी अमनदीप के खिलाफ लगातार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।

लड़की ने आरोप लगाया है कि अमनदीप ने उसे जाति सूचक गाली-गलौज कर मारपीट भी की है. जिसके चलते आरोपी पर ScSt एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है. छात्रा ने पुलिस को यह भी बताया है कि अमनदीप से अक्सर स्टेशन के पास बने गेस्ट हाउस में लेकर आता था और उसके साथ रेप करता था. लेकिन गेस्ट हाउस के नाम वह ठीक तरह से नहीं बता पा रही है. फिलहाल आरोपी अमनदीप फरार है उसकी पुलिस तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH