बढ़ने लगा है दिन का पारा , सोमवार से रात में भी मिलेगी ठंड से राहत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बढ़ने लगा है दिन का पारा , सोमवार से रात में भी मिलेगी ठंड से राहत
भोपाल 05 फरवरी 2022 - हवाओं के रुख में बदलाव होने के बाद शनिवार को मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी हो रहा है। इस वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार से रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो , मंडला , मलाजखंड , नौगांव एवं उमरिया में रिकार्ड किया गया। छिंदवाड़ा, मंडला, मलाजखंड, खजुराहो, बैतूल, खंडवा एवं रतलाम में शीतलहर का प्रभाव रहा। बैतूल में शीतल दिन रहा। 

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री से कम रहा, लेकिन यह शुक्रवार के अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री से. की तुलना में 2.1 डिग्री से. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री से. दर्ज किया गया। जो शुक्रवार के न्यूनतम तापमान नौ डिग्रीसे. के मुकाबले 1.3 डिग्री से. कम रहा। साहा के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हवा का रुख उत्तरी बना रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़कर आगे बढ़ गया है। हरियाणा पर बना चक्रवात भी उत्तर प्रदेश की तरफ खिसक गया है। रविवार को एक कमजोर आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के आसपास पहुंचने के आसार हैं। उसके प्रभाव से शनिवार से हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। इस वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। सोमवार से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH