रायपुर पहुंचे राहुल गांधी , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रियों ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

रायपुर , 03-02-2022 11:03:47 PM
Anil Tamboli
रायपुर पहुंचे राहुल गांधी , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रियों ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत
रायपुर 03 जनवरी 2022 - कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायपुर पहुंचे है. एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल सहित मंत्रियों ने उनका स्वागत किया. कुछ देर में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना' और 'राजीव युवा मितान क्लब योजना' का शुभारंभ करेंगे साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले 'सेवाग्राम' तथा 'छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति' का भूमिपूजन करेंगे।

दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप देश में पहली बार छत्तीसगढ़ में भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूरों के लिए लागू की जा रही 'राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना' के तहत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार को तीन किश्तों में प्रति वर्ष 06 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। राहुल गांधी योजना के शुभारंभ के अवसर पर इस योजना के 03 लाख 55 हजार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त के रुप में 02 हजार रुपए की राशि जारी करेंगे। इस योजना के बजट में 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 

ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के अंतर्गत चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी और पुरोहित जैसे पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार, वनोपज संग्राहक तथा समय-समय पर नियत अन्य वर्ग भी पात्र होंगे। योजना के हितग्राहियों में बड़ा तबका अन्य पिछड़ा वर्ग में आता है। राज्य सरकार अन्य वर्गों को भी पात्रतानुसार योजना में शामिल कर सकेगी। इस योजना में ऐसे लोगों को पात्र बनाया गया है, जिनके पास आवासीय भूमि तो है, लेकिन कृषि भूमि नहीं है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH