सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती , 03-05-2026 5:28:33 AM
सक्ती 03 मई 2026 - 30 अप्रैल को सक्ती जिला मुख्यालय में हुई एक ऑनलाइन सट्टे की कार्यवाही देखने मे छोटी जरूर लगती है लेकिन इस कार्यवाही से कई सफेदपोश सटोरियों की नींद उड़ी हुई है।
वजह यह है कि अब तक सक्ती पुलिस ने जितने भी सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही की उसमें जप्त मोबाईल फोन की गंभीरता से जांच नही की जिसके चलते कड़ी से कड़ी नही मिली और IPL मैच में दांव लगाने और लगवाने दोनो पुलिस की पँहुच से बाहर रहे। लेकिन इस बार ऐसा नही हुआ।
सायबर सेल ने भूपेंद्र राठौर से जप्त मोबाईल की
बारीकी से जांच की और उसी आधार पर मुकेश अग्रवाल और नन्दौर खुर्द निवासी चन्द्रेश राठौर को गिरफ्तार किया।
जानकारी तो यह भी निकल कर सामने आ रही है कि सायबर सेल और सक्ती पुलिस ने भूपेंद्र राठौर से जप्त मोबाईल फोन के आधार पर भोलू सहित दो अन्य सटोरियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
अगर सूत्रों की माने तो भूपेंद्र राठौर के मोबाईल फोन से 21 और लोगो का नाम सामने आया है जो भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेल या खिलवा रहे थे। इनमें से कुछ तो फोन बंद कर फरार हो गए है तो वही कुछ लोग पुलिसिया कार्यवाही से बचने के लिए अपने अपने गॉडफादर के आगे पीछे चक्कर लगा रहे है।
बहरहाल इस कार्यवाही के लिए सक्ती के अमनपसंद लोग आदरणीय SP प्रफुल्ल ठाकुर साहब, सक्ती थाना प्रभारी नवीन पटेल साहब, सायबर सेल प्रभारी श्री कंवर साहब और उनकी पूरी टीम के लिए आभार ब्यक्त कर रहे है।















