सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती 03 मई 2026 - IPL सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सक्ती पुलिस ने तीन दिन के भीतर तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल सक्ती पुलिस ने 29 अप्रैल को कार्यवाही करते हुए भुपेन्द्र राठौर पिता सतीश राठौर उम्र 28 वर्ष रानीसागर पारा वार्ड नंबर 09 सक्ती को IPL में सट्टा खेलाते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाईल फोन जप्त किया था।
सटोरिया भुपेन्द्र राठौर से जप्त मोबाईल को खंगालने पर चंद्रेश कुमार राठौर पिता कृष्ण कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी नंदौर खुर्द और मुकेश अग्रवाल पिता स्वर्गीय गोविंद राम अग्रवाल उम्र 46 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 16 स्टेशन रोड सक्ती द्वारा आईडी खरीदकर खट्टा खेलाना पाया गया। डिजिटल साक्ष्य के आधार पर चंद्रेश कुमार राठौर व मुकेश अग्रवाल को दबिस देकर पकड़ा गया।
चंद्रेश कुमार राठौर और मुकेश अग्रवाल के मोबाईल फोन की जांच कराने पर भुपेन्द्र राठौर से आईडी लेकर IPL मैचों में सट्टा खेलाना पाया गया। इस प्रकरण में चंद्रेश कुमार राठौर व मुकेश अग्रवाल के कब्जे से 30 हजार कीमत की दो मोबाईल जप्त कर दोनो के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत कार्यवाही की गई है।















