सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती , 03-05-2026 6:46:31 AM
सक्ती 03 मई 2026 - नींद में सपने देखना एक कुदरती चमत्कार है और आपके सपने में वही आता है जिसके बारे में आप दिन भर चिंतन करते है। यह जरूरी नही की रात में देखा हर सपना सच हो लेकिन बड़े बुजुर्गों की माने तो भोर में देखा गया सपना अक्सर सच होता है। और यही एक भोर वाला सपना सटोरिया कालू ने देखा है।
अब कालू ने भोर में क्या सपना देखा वो तो कालू ही जाने लेकिन सुबह सवेरे उठ कर कालू ने जो आवाज लगाई उससे पता चलता है कि उसके सपने में सक्ती के पूर्व थानेदार विवेक शर्मा आये थे और कालू को 19 मई 2024 की वो घटना दोहराई जिसे सुनकर कालू ने छटपटाते हुए बिस्तर छोड़ भाग खड़ा हुआ।
अब पूर्व TI विवेक शर्मा ने सपने में कालू को क्या कहा वो तो कालू ही जाने लेकिन हमे 19 मई 2024 के एक दुर्लभ तश्वीर मिली है जिसमे कालू पुलिस की गिरफ्त में सिर झुकाए खड़ा है। और तश्वीर उस समय की है जब कालू के घर के दरवाजे को तोड़ कर तत्कालीन थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने मोबाईल के जरिये IPL में सट्टा खेलाते गिरफ्तार किया था। जिसमे कालू को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।
अब सुनने में यह आ रहा है कि सक्ती का यह कालू राज्य स्तर सटोरिये के रूप में पहचान बना चुका है और वह ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनो ही तरह के सट्टे का संचालन कर रहा है। सूत्रों को माने तो कालू अपने घर के भीतरी कमरे में से सेटअप स्थापित किया है जँहा से वो पूरा नेटवर्क संचालित कर रहा है।
IPL सीजन 2026 खत्म होने की कगार पर है ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कालू तक पुलिस के हाथ पंहुचते है या फिर कालू साफ बच निकलता है।















