सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती 02 मई 2026 - IPL सट्टे के खिलाफ सक्ती पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 30 अप्रेल को भूपेंद्र राठौर पिता सतीश राठौर उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्रमांक 09 रानी सागर पारा को मोबाईल के जरिये ऑनलाइन सट्टा खेलाते रंगेहाथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाईल जप्त किया था। सक्ती पुलिस ने भूपेंद्र राठौर के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया था।
लेकिन जब सायबर सेल ने सटोरिया भूपेंद्र राठौर से जप्त मोबाईल की तकनीकी जांच की तो उसमें कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए। पहला यह कि जप्त मोबाइल से कई लोगो को ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए ID बेचा गया था और दूसरा यह कि इस मोबाईल में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन होना पाया गया।
पुलिस सूत्रों की माने तो भूपेंद्र राठौर से जप्त मोबाईल के आधार पर सायबर सेल और सक्ती पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है जिसमे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का भाई भी शामिल है। और इन दोनो सटोरियों का नाम मुकेश अग्रवाल और देवन्द्र राठौर बताए जा रहे है।
सायबर सेल प्रभारी कंवर जी के मुताबिक अभी भूपेंद्र राठौर से जप्त मोबाईल का बारीकी से जांच की जा रही है और इसमें और कई बड़े खुलासे हो सकते है।
इस खबर में अभी विश्लेषण जारी है..















