सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती 03 मई 2026 - 30 अप्रैल को रानी सागर पारा वार्ड क्रमांक 09 से गिरफ्तार हुआ सटोरिया भूपेंद्र राठौर पिता सतीश राठौर उम्र 28 साल को लेकर हर घंटे एक चौकाने वाला खुलासा हो रहा है। इससे पहले की खबर में हमने बताया था कि भूपेंद्र राठौर से जप्त मोबाईल के आधार पर सायबर सेल और सक्ती पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुकेश अग्रवाल सहित दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है।
और अब एक नई जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड कोई शुभम अग्रवाल है जिसके लिए भूपेंद्र राठौर काम करता था। बताया तो यह भी जा रहा है कि भूपेंद्र राठौर से जप्त मोबाईल फोन भी शुभम अग्रवाल का ही है। यँहा तक कि भूपेंद्र राठौर के गिरफ्तारी के वक्त मौके पर शुभम अग्रवाल और उसका एक अन्य सहयोगी मौजूद था लेकिन पुलिस ने उन दोनों को छोड़कर सिर्फ भूपेंद्र राठौर को गिरफ्तार किया। जो सवालों के घेरे में है।
इस मामले में शुभम अग्रवाल का नाम आने के बाद शुभम अग्रवाल का मोबाईल स्विच ऑफ है और वो सक्ती से नदारद है। अगर सायबर सेल भूपेंद्र राठौर से जप्त मोबाईल के EMEI नंबर और सिमकार्ड की जांच करे तो स्थिति और ज्यादा स्पष्ट ही जाएगी।
बहरहाल पूरे सक्ती शहर में यह चर्चा का विषय है कि सक्ती पुलिस ने आखिरकार नामजद सटोरिया कालू को छोड़कर मामूली सटोरिया भूपेंद्र राठौर को ही क्यो गिरफ्तार किया जबकि पूरा शहर जनता है कि कालू ना सिर्फ IPL में बल्कि साल भर चलने वाले लगभग हर क्रिकेट मैच में दांव लगवाता है और वो भी अपने घर से खुलेआम। जिसे पूर्व TI विवेक शर्मा ने 19 मई 2024 को घर का दरवाजा तोड़ कर गिरफ्तार किया था और कालू ने उस दौरान क्या किया था ये सब जानते है।
खबर में लगातार अपडेट जारी है..















