राहुल गांधी का छत्‍तीसगढ़ दौरा , रायपुर के साइंस कालेज मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए रूट प्लान तैयार

रायपुर , 02-02-2022 8:18:09 PM
Anil Tamboli
राहुल गांधी का छत्‍तीसगढ़ दौरा , रायपुर के साइंस कालेज मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए रूट प्लान तैयार
रायपुर 02 फरवरी 2022 -  रायपुर के साइंस कालेज मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और सांसद राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में 03 फरवरी को आयोजित होने वाले समारोह के लिए यातायात पुलिस ने रूट मैप तैयार कर लिया है। सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं वीआइपी एवं सामान्य वाहन चालकों के बीच सुगम सुचारु व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वीवीआइपी, वीआइपी और सामान्य नागरिकों के वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग एवं पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।

यह बनाई गई है व्यवस्था

- बलोदा बाजार, महासमुंद सरायपाली-बसना, धमतरी, गरियाबंद की ओर से आने वाले वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग-53 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-30 होकर रिंग रोड नंबर-1 से टाटीबंध चौक होकर महोबा बाजार चौक होते हुए यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल बस डिपो एवं यूनिवर्सिटी गेट से होते हुए एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल प्रवेश करेंगे।

- दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आने वाले वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग-53 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 से होकर टाटीबंध चौक से महोबा बाजार चौक होते हुए यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल बस डिपो एवं यूनिवर्सिटी गेट के भीतर एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

- रायपुर शहर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन चालक जीई रोड से होते हुए आश्रम तिराहा होकर निर्धारित एनआइटी पार्किंग स्थल एवं आयुर्वेदिक कालेज पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

- शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया का वाहन साइंस कालेज ग्राउंड स्थित गोरे हास्टल पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

- वीवीआइपी एवं वीआइपी मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वीवीआइपी एवं वीआइपी का वाहन रिंग रोड नंबर-1 से होकर रायपुरा चौक, ओवरब्रिज से यू-टर्न होकर ठाकुर बार टर्निंग से गोल चौक-रोहणीपुरम हास्टल चौक से साइंस कालेज ग्राउंड में प्रवेश कर आडिटोरियम एवं प्रैक्टिस हाकी ग्राउंड के सामने वाहन पार्क कर सकेंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH