छत्तीसगढ़ - कोविड कॉल सेंटर में ड्यूटी कर रहे शिक्षक की मौत , टीचर्स एसोसिएशन ने की यह माँग

कबीरधाम , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कोविड कॉल सेंटर में ड्यूटी कर रहे शिक्षक की मौत , टीचर्स एसोसिएशन ने की यह माँग
कवर्धा 01 फरवरी 2022 - छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कोविड ड्यूटी कर रहे 45 साल के एक शिक्षक की मंगलवार दोपहर को मौत हो गई। उसकी ड्यूटी होम आइसोलेशन के कॉल सेंटर में लगी थी। दोपहर में बाहर निकलते समय सीढ़ी पर अचानक गिर पड़े। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के रेंगाखारखुर्द निवासी शेरू खान (45) कवर्धा ब्लॉक के बरबसपुर संकुल केंद्र अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षक थे। उनकी ड्यूटी जिला ग्रंथालय में बनाए गए होम आइसोलेशन कॉल सेंटर में लगाई गई थी। यहां शिक्षक दो शिफ्ट में काम कर रहे हैं। दोपहर करीब 12 बजे शिक्षक शेरू ग्रंथालय से बाहर निकलते समय सीढ़ी पर गिर पड़े , आस पास के लोग और साथियों ने देखा तो उन्हें तत्काल ही जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

बताया जा रहा है कि शिक्षक शेरू खान पहले से ही हार्ट के पेशेंट थे। ऐसे में अंदेशा है कि हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ है। फिलहाल परिजनों को सूचना दे दी गई है। टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षक के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। 

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्रवंशी ने कहा कि कोरोना ड्यूटी में संलग्न शिक्षकों के लिए 50 लाख बीमा कवर देने की मांग लगातार करते आ रहे हैं। शिक्षक शेरू खान का निधन होम आइसोलेशन कॉल सेंटर में ड्यूटी के दौरान हुआ है। अतः जिला प्रशासन उनके परिजनों को अविलंब राशि प्रदान करे।

CMHO डॉ. एस के मंडल ने बताया कि जिले में 501 एक्टिव केस हैं। ये सभी होम आइसोलेशन में है। इन मरीजों की प्रतिदिन स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लेने के लिए होम आइसोलेशन कॉल सेंटर शुरू किया गया है। इसके माध्यम से मरीजों के बारे में जानकारी ली जाती है, ताकि दिक्कत हो तो मदद पहुंचाई जा सके। सेंटर में सुबह 8 से रात 8 बजे तक शिक्षकों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है, जो कि 11 फरवरी तक चलेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH