14 साल का नाबालिग बेटा जान गया था माँ के अवैध संबंध का राज , माँ ने प्रेमी के हाथों करा दी बेटे की हत्या

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
14 साल का नाबालिग बेटा जान गया था माँ के अवैध संबंध का राज , माँ ने प्रेमी के हाथों करा दी बेटे की हत्या
बुरहानपुर 31 जनवरी 2022 -  मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक मां ने प्रेमी के साथ मिलकर 14 साल के बेटे की निर्मम हत्या करवा दी. उसे डर था कि कहीं उसका बच्चा अफेयर की बात सबके सामने न खोल दे. उसने अपने मन का डर प्रेमी को बताया. आरोपी ने मौका पाकर लड़के को मारकर शव पेड़ पर लटका दिया. लाश करीब दस दिनों तक पेड़ पर लटकी रही. पुलिस ने शव बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, जलगांव पुलिस को कुछ दिनों पहले विक्रंत गांव के रहने वाले विलास पाटिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने बताया था कि उसका 14 साल का बेटा पुरुषोत्तम दस दिनों से लापता है. उसने पुलिस को ये भी बताया कि उसकी पत्नी मंगला और प्रमोद सिंपी के बीच अवैध संबंध हैं. प्रमोद काला जादू करता है और बेटा उनके संबंधों की खबर मुझे नहीं दे इसलिए दोनों ने मिलकर उसे मार डाला. पुलिस ने उसकी शिकायत पर प्रमोद को हिरासत में ले लिया. शुरुआती पूछताछ में वह कुछ नहीं बोला, लेकिन जब सख्ती की तो उसने पूरा राज खोल दिया. पुलिस ने जुर्म कबूल करते ही आरोपी प्रेमी के साथ-साथ बच्चे की मां मंगला को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रमोद बच्चे को मारने बुरहानपुर के असीरगढ़ के जंगल आया. यहां उसने बच्चे की रस्सी से हत्या की और शव को पेड़ पर लटका दिया. बच्चे की लाश 10 दिन तक उसी तरह लटकी रही. आरोपियों ने पुलिस को घटना की जगह बताई. उनकी निशानदेही पर जलगांव पुलिस बुरहानपुर पहुंची और शव बरामद किया. उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस ने बताया कि मां मंगला पाटिल और प्रमोद सिंपी के संबंधों के बारे में बच्चा जान गया था. उसने एक बार पिता से भी प्रमोद का जिक्र किया था. इस बात की खबर मंगला को लग गई कि बेटा उसके अवैध संबंधों के बारे में जान गया है. उसने अपने मन की बात प्रमोद को बताई और उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की।

आरोपी प्रमोद ने एक दिन देखा कि पुरुषोत्तम घर की छत पर कबूतर उड़ा रहा है. वह तुरंत उसके पास पहुंचा और उसके साथ मस्ती करने लगा. उस दौरान उसने पुरुषोत्तम को बोला कि कबूतरों को संभालकर रखा जाता है. चलो इनके लिए पिंजरा ले आएं. आरोपी बच्चे को जलगांव से बाइक पर बुरहानपुर के असीरगढ़ जंगल ले आया. रास्ते में उसने रस्सी भी ली और मौका पाकर बच्चे को मार दिया. और उसका शव बेर के पेड़ पर टांग दिया।
14 साल का नाबालिग बेटा जान गया था माँ के अवैध संबंध का राज , माँ ने प्रेमी के हाथों करा दी बेटे की हत्या

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH