दुकान में युवक ने लगाई फांसी , सुसाइड नोट में पत्नी को बताया जिम्मेदार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दुकान में युवक ने लगाई फांसी , सुसाइड नोट में पत्नी को बताया जिम्मेदार
भोपाल 31 जनवरी 2022 - अवधपुरी थाना क्षेत्र स्थित शिवलोक फेस-टूमें रविवार दोपहर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी है। उसने लिखा है कि मैंने तुम्हारे कारण अपने माता पिता को भी छोड़ दिया, लेकिन तुम मेरे साथ ठीक से नहीं रह सकी। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। 

एएसआई राकेश सिंह परिहार ने बताया कि विक्रम विश्वकर्मा पिता रामसेवक विश्वकर्मा (35) पीरिया मोहल्ला में रहता था। उसने शिवलोक फेस-2 में ओमप्रकाश शर्मा की दुकान किराये पर ले रखी थी। दुकान में वह वेल्डिंग का काम करता था। विक्रम प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह दुकान पहुंचा था। वहां उसने पाइप पर रस्सी का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। 

दोपहर करीब ढाई बजे ओम प्रकाश शर्मा दुकान पहुंचे तो दुकान का शटर बंद है। उन्होंने खिड़की से जाकर देखा तो पता चला कि विक्रम ने फांसी लगा ली है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान का शटर खुलवाकर विक्रम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विक्रम की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मदार मेरी पत्नी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। इसके बाद पत्नी दो दिन पहले रूठकर अपने मायके विदिशा चली गई थी। अनुमान लगाया जा रहा है विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से दुखी होकर उसने आत्महत्या की होगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH