छत्तीसगढ़ - आरक्षक की मौत के बाद मचा बवाल , आक्रोशित लोग कर रहे है चक्काजाम

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आरक्षक की मौत के बाद मचा बवाल , आक्रोशित लोग कर रहे है चक्काजाम
GPM 30 जनवरी 2022 -  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक की मौत के बाद अब हंगामा शुरू हो गया है। गुस्साए लोगों ने शव रखकर चक्काजाम किया है। गुस्साए लोगों की मांग है कि मृतक पुलिसकर्मी के परिवार को मुआवजा मिले और आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई हो। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

शनिवार को रोड रोलर की चपेट में आने से पुलिस आरक्षक कोमल जंघेल की मौत हो गई थी। घटना के वक्त कोमल अपने निजी काम से फोटो कॉपी कराने के लिए गौरेला, मेन रोड दुर्गावती चौक तरफ आया था। वह चौक में खड़ा था। इस दौरान अचानक करीब 3.45 बजे एक बेकाबू रोड रोलर वहां पहुंचा, अमूमन बहुत धीरे चलने वाले रोलर की गति तेज थी और इसे चला रहा युवक इसे नियंत्रित नहीं कर पा रहा था।

सबसे पहले अनियंत्रित रोड रोलर ने पूर्व सरपंच रोहित को चपेट में लिया, जिससे उसका पैर टूट गया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही चालक ने आरक्षक कोमल के ऊपर रोलर चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया गया कि कांग्रेस नेता कन्हैयालाल अग्रवाल का बेटा नवीन अग्रवाल का ये रोड रोलर था। जिसकी चपेट में पुलिसकर्मी आया था।

घटना के बाद से ही लोगों में नाराजगी थी। यही वजह रही कि रविवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए लोगों ने अब पॉवर हाउस चौक के पास सुबह 11.30 बजे से चक्काजाम किया हुआ है। विरोध में टायर भी जलाए गए हैं। लोगों का कहना है कि मृतक पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा मिले। परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।

लोगों का ये भी कहना है कि घटना के इतना समय बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। प्रशासन की तरफ से भी कोई पहल नहीं की जा रही। इसी वजह से हमें रोड पर उतरना पड़ा। आस-पास के लोगों ने इस मामले में कांग्रेस नेता के ठेकेदार बेटे के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी मांग जब तक पूरी नहीं होती प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल मौके पर एडिशनल एसपी अर्चना झा पहुंची हुई है। लोगों को और परिजनों को समझाने का प्रयास जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH