गैस कटर से ATM काटकर साढ़े तेरह लाख की लूट , CCTV में कैद हुई वारदात

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गैस कटर से ATM काटकर साढ़े तेरह लाख की लूट , CCTV में कैद हुई वारदात
बैतूल 30 जनवरी 2022 -  शहर के सदर क्षेत्र इटारसी रोड स्थित कैनरा बैंक के एटीएम में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने सेंधमारी कर 13 लाख 42 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काटकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। नगर के व्यस्ततम इलाके में हुई लूट की इस घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लगा दिए है।

बैंक मैनेजर अभिषेक चौरसिया ने बताया कि अज्ञात चोरों ने शनिवार रात लगभग 2.55 बजे कैनरा बैंक के एटीएम में सेंध लगाई। गैस कटर से एटीएम को काटकर लगभग 13 लाख 42 हजार रुपए की नकदी लूटकर ले गए। लुटेरों ने घटना को अंजाम देने से पहले एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी को भी घुमाने का प्रयास किया। हालांकि इसमें सफल नहीं हो पाए। उनका हुलिया सीसीटीवी में कैद हो गया है। 

बैंक मैनेजर ने बताया कि तीन बदमाश एटीएम के अंदर प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनका एक साथी बाहर खड़े रहकर निगरानी कर रहा था। हुलिए के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि वारदात के वक्‍त यहां सेफ्टी अलार्म भी नही बजा।

इधर वारदात की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और आसपास के इलाकों में सर्चिंग की जा रही है। SDOP नितेश पटेल ने बताया कि CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हुई है। इसकी मदद से जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। यह एटीएम सिंडिकेट बैंक के नाम से पहचाना जाता है। ग़ौरतलब है कि सिंडिकेट और केनरा बैंक का मर्जर हो गया है। चोरों ने जिस बेख़ौफ़ तरीके से वारदात को अंजाम दिया है, उससे लग रहा है कि उन्होंने इलाके में कई दिनों तक रेकी की होगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH