छत्तीसगढ़ - समाज कल्याण विभाग का अधीक्षक निलंबित , योजना का लाभ देने दिव्यांगजनों से मांग रहा था रिश्वत

रायपुर , 30-01-2022 11:40:59 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - समाज कल्याण विभाग का अधीक्षक निलंबित , योजना का लाभ देने दिव्यांगजनों से मांग रहा था रिश्वत
रायपुर 30 जनवरी 2022 - निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि स्वीकृत करने के एवज में दिव्यांगजनों से रिश्वत की मांग करने पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ समाज कल्याण विभाग के अधीक्षक एवं प्रभारी सहायक संचालक अरविंद गेडाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। योजना का लाभ देने के एवज में रुपए की मांग की जानकारी होने पर समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए थे।

विभागीय मंत्री के निर्देश पर शिकायत की प्रारंभिक जांच में शिकायत प्रमाणित पाई गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित अधिकारी अरविंद गेडाम, अधीक्षक एवं प्रभारी सहायक संचालक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

निलंबन अवधि में अरविंद गेडाम का मुख्यालय, कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण, जिला-रायगढ़ निर्धारित किया गया है। वहीं उनके स्थान पर बिलासपुर में पदस्थ समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक हेरमन खलखो को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सहायक संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH