मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ में देर रात की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

रायपुर , 29-01-2022 8:39:59 PM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ में देर रात की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही
रायपुर 29 जनवरी 2022 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अवैध खनिजों के उत्खनन , परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश पर कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में  शुक्रवार की देर रात जिले के अनेक क्षेत्रों में राजस्व , पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और अवैध परिवहन करने वाले 20 वाहनों तथा हाईवा को जप्त किया है।

यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही है अनुविभागीय दंडाधिकारी तिल्दा प्रकाश टंडन ने बताया कि तिल्दा में 06 और खरोरा में 06 कुल 12 हाईवा वाहनों को रेत का अवैध परिवहन करते जप्त किया गया है । संयुक्त टीम में राजस्व विभाग के अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रकाश टंडन , तहसीलदार तिल्दा सरिता मंडरिया , थाना प्रभारी रमेश मरकाम और मोहसिन खान भी शामिल थे।

अनुविभागीय दंडाधिकारी अभनपुर निर्भय साहू ने बताया कि अभनपुर और नवापारा क्षेत्र में अवैध परिवहन करने वाले 05 हाईवा वाहनों को जप्त किया गया है । कार्यवाही अभी भी जारी है । इन वाहनों के माध्यम से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था । उन्होंने बताया कि कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई को देखते हुए इन हाईवा वाहनों के चालक मौके से अपनी हाईवा वाहन को छोड़कर भाग गए है । अनुविभागीय दंडाधिकारी निर्भय साहू , तहसीलदार पवन ठाकुर , नायब तहसीलदार चंद्रकांत राही की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्यवाही की जा रही है । अनुविभागीय दंडाधिकारी अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि आरंग क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करने वाले तीन हाईवा वाहनों को जप्त किया गया है । यह कार्रवाई अभी भी जारी है ।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH