छत्तीसगढ़ - तीन दिनों से लापता युवक की तालाब में मिली लाश , प्रेमिका के भाई और चाचा ने मिलकर की थी युवक की पिटाई

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तीन दिनों से लापता युवक की तालाब में मिली लाश , प्रेमिका के भाई और चाचा ने मिलकर की थी युवक की पिटाई
बलौदाबाजार 27 जनवरी 2022 - छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 3 दिन से लापता युवक की लाश तालाब में मिली है। उसे 3 दिन पहले उसके प्रेमिका के भाई और चाचा ने मिलकर पीटा था। इसके बाद से वह लापता था। इस मामले में पुलिस और परिजनों ने युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है। बिलाईगढ़ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, बिलाईगढ़ के टिकरीपारा का रहने वाला लोमेश साहू (21) पिता शिव प्रसाद साहू का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। लोमेश युवती से मुलाकात भी करता था। इस बात की जानकारी लड़की के भाई हिमांशू राकेश (20) और चाचा रवि राकेश (33) को लग गई थी। 23 जनवरी को भी लोमेश युवती से मिलने गया था। इसके बाद ही हिमांशू और रवि ने उसे पकड़ लिया था। बताया गया कि दोनों उसे पकड़कर गांव से एक किलोमीटर दूर रैनी तालाब के पास ले गए थे। यहां दोनों ने उसे पीटा था। इसके बाद से ही युवक का कुछ पता नहीं चल रहा था। लोमेश बलौदाबाजार के ही कॉलेज में सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था।

जब लोमेश रात तक घर नहीं लौटा तब उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। मगर अगले दिन भी उसका कुछ पता नहीं चला। फिर परिजनों ने 24 जनवरी को सुबह ही उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शरू की थी। इस संबंध में पुलिस ने गांव के लोगों से भी पूछताछ की थी। तब पुलिस को ही गांव के एक शख्स ने बताया था कि उसने हिमांशू, रवि और लोमेश को तालाब के पास देखा था। वो शख्स रात के वक्त तालाब में शौच के लिए गया था। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। 

हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने हिमांशू और रवि ने बताया कि हम इस बात से नाराज थे कि लोमेश हमारे घर की लड़की से मिलता था। 23 जनवरी को भी हमने उसे मिलते हुए देखा। जिससे बाद हमने उसे सबक सिखाने का प्लान बनाया। फिर उसे तालाब के पास लेकर पीटा था। हमारे पीटने के बाद वह तालाब में कूद गया और हम घर आ गए थे। 

दोनों के बयान के आधार पर पुलिस ने लोमेश का पता लगाने 24 जनवरी से रेस्क्यू शुरू किया था। इसके बावजूद उसका 2 दिन तक कुछ पता नहीं चला। 27 जनवरी को जब फिर से रेस्क्यू किया गया तब युवक का शव मिला है। युवक के शरीर में काफी चोट के निशान हैं। शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

पुलिस का कहना है कि जिस तरह से शव मिला है, उससे देखकर लग रहा है युवक के शव को कुछ समय पहले ही फेंका गया है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल लड़की के चाचा और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। रिपोर्ट के आधार पर ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH