पत्रकारिता की आड़ में शराब तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , 10 लाख की विदेशी शराब के साथ 6 गिरफ्तार

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्रकारिता की आड़ में शराब तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , 10 लाख की विदेशी शराब के साथ 6 गिरफ्तार
बांका 26 जनवरी 2022 -  बिहार के बांका जिले में पत्रकारिता की आड़ में शराब तस्करी का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में छह तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद की हैं. बताया जा रहा है कि झारखंड से भलजोर चेकपोस्ट होकर बौन्सी थाना क्षेत्र से होकर शराब की खेप जाने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर वाहन चेकिंग शुरू की गई. बौन्सी थाना क्षेत्र के सुखनिया पुल के समीप एक टाटा 407 वाहन गुजरी तो पुलिस ने इसको रोका और जांच की. पुलिस ने वाहन में विशेष रूप से बनाए गए तहखाने से 2,443 बोतल विदेशी शराब समेत कुल 2,514 बोतल शराब जब्त किया गया।

एक अन्य मामले में स्विफ्ट डिजायर कार से विदेशी शराब की 71 बोतल बरामद की गई. पुलिस ने कार सवार तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में एक कथित रूप से पत्रकार है. पुलिस ने इसके पास से पुलिस सर्विलांस राष्ट्रीय समाचार पत्र के साथ ही एमएनएन का आईडी कार्ड बरामद किया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से पांच मोबाइल भी बरामद किये गए हैं. जब्त विदेशी शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार लोगों के नाम बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के मकदुम्मा के राजा कुमार मंडल, अमित कुमार, झारखंड के बोकारो चास के देवाशीष कुंडू और अनुज तिवारी और उत्तर प्रदेश के गहमर का रहने वाला चंदन कुमार है. पुलिस के मुताबिक दोनों वाहनों से जब्त शराब की कीमत दस लाख रुपये के करीब बतायी जा रही है. पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि इस खेप की डिलिवरी कहां होने वाली थी, और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. वहीं, गिरफ्तार कथित पत्रकार के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है कि क्या वो पहले से शराब तस्करी से जुड़ा हुआ था या नहीं. एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिये पुलिस और उत्पाद विभाग हमेशा चौकस रहती है. मंगलवार को जिन छह तस्करों की गिरफ्तारी हुई है उनके पूछताछ कर उनके सिंडिकेट के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH