आज का राशिफल , दिनाँक 26 जनवरी 2022 दिन बुधवार , को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 26-01-2022 12:33:15 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनाँक 26 जनवरी 2022 दिन बुधवार , को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 26 जनवरी 2022 दिन बुधवार - 

मेष राशि - आज आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। साइंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आयेगी। 

वृष राशि - आज स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आप अपने काम के लिये किसी से मदद लेंगे। आज आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपको किसी भी तरह का तनाव लेने से बचना चाहिए। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा। आज किसी भी तरह के भय से दूर रहेंगे।  

मिथुन राशि - आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए दिन खास रहने वाला है। आज कार्यों में सफलता प्राप्त होंगी। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के बर्थ-डे पार्टी का आनंद उठायेंगे।  इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। 

कर्क राशि - आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी। इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है। किस्मत आपका साथ देगी। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आप किसी भी काम को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे।

सिंह राशि - आज परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। साथ ही राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रुक सकते हैं। आप दूसरों की समस्याओं से थोड़े भावुक हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है। 

कन्या राशि - आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आज आपके पक्ष में रहेगा। आज पूरे दिन मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे आज खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आज आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आयेगी। 

तुला राशि - आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रुके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। आज आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से कोई काम शुरू करेंगे। आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। जो लोग अविवाहित हैं, आज उनके लिये आज विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। 

वृश्चिक राशि - आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।  आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप पूरे दिन खुद को बेहतर फील करेंगे। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप आज कुछ घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त रहेंगे। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। 

धनु राशि - आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन ऑफिस में आज कुछ फालतू विवाद सामने आने की उम्मीद है। आपको उनसे बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को किसी पार्क में टहलने जायेंगे। वहां किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क होगा, जो बातों-बातों में किसी समस्या का हल निकाल देगा। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

मकर राशि - आज अचानक घर पर कोई मित्र आ सकता है। आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की जरूरत है, तभी आपको सफलता मिलेगी। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले आज घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप जो कार्य करें कॉन्फिडेंस के साथ करें तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाने की कोशिश करेंगे। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि - ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है।  दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। मार्केटिंग के काम से जुड़े लोग को तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आप सफल होंगे। साथ ही किसी काम के लिए आज जीवनसाथी को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। आज आपके करियर में नए आयाम स्थापित होंगे। 

मीन राशि - आज आपका मन उत्साहित रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। ऑफिस में कई लोग आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आज व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज किसी काम में कम मेहनत से ही पूरी सफलता मिलेगी।  परिवारिक जीवन में आ रही समस्याएं आज समाप्त हो जायेंगी 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH