प्रदेश में 06 हजार रिक्त पदों पर होगी आरक्षकों की भर्ती , ऑन लाईन होगी परीक्षा , देखे आदेश की कॉपी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रदेश में 06 हजार रिक्त पदों पर होगी आरक्षकों की भर्ती , ऑन लाईन होगी परीक्षा , देखे आदेश की कॉपी
भोपाल 25 जनवरी 2022 -  मध्य प्रदेश में अब पुलिस आरक्षक एवं रेडियो संवर्ग के चार की बजाय छह हजार रिक्त पद भरे जाएंगे। दो हजार नए पदों के लिए आने वाले अभ्यर्थी भी वर्तमान में आयोजित की जा रही आनलाइन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। गृह विभाग ने पदों की संख्या में संशोधन कर आदेश जारी कर दिया है। यह पद 13 जनवरी 2022 को सरकार की सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद बढ़ाए गए हैं।

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीइबी) के माध्यम से गृह विभाग पुलिस आरक्षक के चार हजार पदों के लिए पहले से आनलाइन परीक्षा करा रहा है। यह परीक्षा आठ जनवरी से शुरू हुई है और 17 फरवरी तक चलेगी। इसी प्रक्रिया में दो हजार नए पद भी शामिल कर लिए गए हैं। गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को बढ़ाए गए पदों के अनुसार आरक्षणवार प्रस्ताव पीइबी को भेजने के निर्देश दिए हैं। भर्ती परीक्षा में कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। पुलिस आरक्षक पद के लिए 12.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए प्रदेश के 13 श्हरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए पीइबी ने कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था करने का अनुरोध गृह विभाग से किया था। विभाग ने भोपाल और इंदौर के पुलिस आयुक्तों के साथ सभी संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भर्ती परीक्षा में कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि अभ्यर्थियों और परीक्षा में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो।
प्रदेश में 06 हजार रिक्त पदों पर होगी आरक्षकों की भर्ती , ऑन लाईन होगी परीक्षा , देखे आदेश की कॉपी

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH