प्रेमी से कराई पति की हत्या , फिर पति की लाश के बगल में रात भर किया रोमांस , पढ़े हैरान करने वाली यह खबर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी से कराई पति की हत्या , फिर पति की लाश के बगल में रात भर किया रोमांस , पढ़े हैरान करने वाली यह खबर
राजगढ़ 24 जनवरी 2022 - मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में अवैध संबंधों की एक हैरान करने वाली कहानी सामने आई है. बता दें कि यहां एक महिला ने पहले अपने प्रेमी को घर बुलाकर अपने पति की हत्या करा दी. इसके बाद दोनों ने शव के बगल में ही रात भर रोमांस भी किया. हालांकि यह हत्यारा प्रेमी जोड़ा पुलिस के चंगुल से बच ना सका और पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना राजगढ़ के बेरियाखेड़ी गांव की है. जहां शनिवार की रात गांव में रहने वाले एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक की पहचान 30 साल के राम दिनेश मीणा के रूप में हुई. राम दिनेश की हत्या उसके घर में घुसकर की गई थी. हैरानी की बात ये थी कि घर में घुसकर युवक की हत्या हो गई और बराबर में सो रही पत्नी ज्योति की आंख भी नहीं खुली! यही वजह रही कि पुलिस को पत्नी पर शक हो गया और पुलिस ने उसी एंगल से मामले की जांच शुरू की।

पुलिस को घर में एक टूटा हुआ मोबाइल मिला था जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से इस बारे में पूछताछ की लेकिन वह गोलमोल जवाब देने लगी. इस पर पुलिस ने सख्ती से पूछा तो महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की पूरी कहानी बता दी।

दरअसल आरोपी महिला ज्योति के गांव के एक अन्य व्यक्ति चेन सिंह के साथ अवैध संबंध थे. चेन सिंह ने ही ज्योति को मोबाइल गिफ्ट किया था लेकिन एक दिन राम दिनेश ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर चेन सिंह से बात करते हुए पकड़ लिया था. जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और राम दिनेश ने मोबाइल तोड़ दिया था. अब चूंकि राम दिनेश, चेन सिंह और ज्योति के प्यार के बीच में रोड़ा बन रहा था तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

प्लान के मुताबिक शनिवार की रात जब राम दिनेश खाना खाकर सो गया तो उसकी पत्नी ने चेन सिंह को घर बुला लिया. चेन सिंह ने पहले चारपाई पर सो रहे राम दिनेश के सिर पर डंडा मारकर उसकी हत्या की और उसके बाद दोनों प्रेमी युगल ने शव के बराबर में ही रोमांस भी किया. सुबह होने पर जब चेन सिंह चला गया तो ज्योति ने अपने ससुर को जाकर राम दिनेश की हत्या के बारे में बताया. फिलहाल पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

ZN

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH