आज का राशिफल , दिनाँक 24 जनवरी 2022 दिन सोमवार , को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 24-01-2022 12:07:55 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनाँक 24 जनवरी 2022 दिन सोमवार , को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 24 जनवरी 2022 दिन सोमवार - 

मेष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आज आप अपने आपको फिट रखने के लिए अपने खान-पान में सुधार करेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

वृष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।  किसी मित्र के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। व्यापार में आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। 

मिथुन राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहे हैं। आज आपके व्यापार की गति तेज होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आज आपको कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

कर्क राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को आज लाभ मिलने की सम्भावना बनी हुयी है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा होगा। 

सिंह राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा।  कोई जरूरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। लवमेट्स की तरफ से आज आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से आज आपको खुशी मिलेगी। धन से जुड़ी समस्याएं आज समाप्त होंगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। दाम्पत्य रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश आज सफल होगी। 

कन्या राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। आज आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है।

तुला राशि - आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप घरवालों के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।आज घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे, जिससे घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। विद्यार्थियों को आज करियर में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लगेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज आपके दाम्पत्य रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। 

धनु राशि - आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर को बेहतर बनाने में आज गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको अपने डाईट का खास ख्याल रखना चाहिए।  आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाये रखने की जरूरत है। परिवारवालों के साथ कहीं घूमने की योजना बनायेंगे, इससे बच्चे आपसे बहुत खुश होंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर राशि - आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आप तैयार रहेंगे।  मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि - आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको लवमेट्स से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा।  दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। सेहत के लिहाज से आज आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पहले किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको पुरस्कृत किया जायेगा, इससे समाज में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। माता-पिता आप पर गर्व करेंगे।

मीन राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस होने से बचे। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको व्यापार में मुनाफा होगा। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिलेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH