नकली पिस्टल से असली लूट , दो छात्र गिरफ्तार , कई वारदातों को दिया था अंजाम

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नकली पिस्टल से असली लूट , दो छात्र गिरफ्तार , कई वारदातों को दिया था अंजाम
बेगूसराय 22 जनवरी 2022 - बिहार के बेगूसराय से नकली पिस्तौल से लूट की घटना सामने आई है. जहां पर दो छात्रों ने फ्लिपकार्ट से लाइटरनुमा पिस्तौल मंगाई फिर उससे लूटपाट की वारदात को अंजाम देने लगे. इन्होंने नकली पिस्तौल दिखाकर 10 जनवरी को लाखों थाना क्षेत्र के इनयार और पंसला ढाला के बीच राहगीरों को लूटना शुरू किया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों का पता लगना शुरू किया. मोबाइल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया और वारदात के तार तेघड़ा थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर से जुड़ते चले गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से लूट का मोबाइल और बाइक बरामद की. दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं, एक ITI और दूसरा ग्रैजुएशन की तैयारी कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि दोनों को मोटरसाइकिल का शौक था इसके लिए दोनों ने शॉर्टकट रास्ता चुना और बाइक लूट की प्लानिंग की. एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।

पूछताछ के दौरान लूट में इस्तेमाल की गई पिस्तौल के बारे में जानकारी देते हुए SP ने बताया कि इन लोगों ने फ्लिपकार्ट से पिस्तौलनुमा लाइटर खरीदा था. बाइक लूट में नकली पिस्टल का प्रयोग किया गया था. पुलिस ने उक्त पिस्टलनुमा लाइटर भी जब्त किया है. एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है. उनके अभिभावकों से मुलाकात कर इन्हें समझाया जाएगा और अपराध के रास्ते से इन्हें हटाने का प्रयास किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH