मंत्री जी ने ली सड़क पर ली ACP की क्लास तो विपक्ष के नेता ने ट्वीट कर कही यह बात

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मंत्री जी ने ली सड़क पर ली ACP की क्लास तो विपक्ष के नेता ने ट्वीट कर कही यह बात
भोपाल 21 जनवरी 2022 - मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का एक वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में वह भोपाल के एसीपी सचिन अतुलकर पर भड़क रहे हैं। सरेआम उन्हें फटकार लगा रहे हैं। 

यह वायरल वीडियो भोपाल स्थित सुभाष नगर ROB का बताया जा रहा है। शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग वहां ROB का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मौके पर भोपाल ACP सचिन अतुलकर भी गए थे। मगर वह शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को नहीं दिखे, जब सचिन अतुलकर मंत्री विश्वास सारंग को दिखे तो वह भड़क गए और उन्हें लोगों के सामने ही सुनाने लगे।

भोपाल ACP सचिन अतुलकर को देखकर मंत्री विश्वास सारंग उन्हें कहते हैं कि आप कहां पर खड़े थे भाई ,,,,, मैं यहां पर खड़ा हूं और आप लोग गाड़ी से नहीं उतर रहे हैं। कहां पर खड़े थे भाई। इस दौरान ACP सचिन अतुलकर चुप्पी साधे खड़े रहे। अब यह  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

बॉडी बिल्डिंग को लेकर सचिन अतुलकर सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध हैं और हाल ही में उन्हें भोपाल ACP की जिम्मेदारी मिली है। मंत्री को सचिन अतुलकर हाथ से इशारा करते हुए बताते भी हैं कि मैं वहां खड़ा था।

दरअसल मंत्री विश्वास सारंग कोविड संक्रमित थे। ठीक होने के बाद वह सुभाष नगर में नवनिर्मित ROB का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस ROB का उद्घाटन का करने वाले हैं। इससे पहले आरोबी की लोड टेस्टिंग चल रही है। कुछ दिन पहले भी विश्वास सारंग यहां पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने वीडियो ट्वीट कर मंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि शिवराज सरकार में पता नहीं अधिकारीगरण मंत्रियों तक को कुछ क्यों नहीं समझ रहे हैं??? मंत्री सड़क पर इंतजार कर रहे हैं और अधिकारी गाड़ी में बैठे हैं। आखिर मंत्री विश्वास सारंग की पीड़ा ACP भोपाल सचिन अतुलकर के सामने फट ही पड़ी।

गौरतलब है कि भोपाल ACP सचिन अतुलकर सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। उनके नाम देश में सबसे कम उम्र में DIG बनने का खिताब है। उज्जैन से तबादले के बाद वह मुख्यालय में तैनात थे। भोपाल में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद ही उन्हें ACP बनाया गया है।
मंत्री जी ने ली सड़क पर ली ACP की क्लास तो विपक्ष के नेता ने ट्वीट कर कही यह बात

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH