छत्तीसगढ़ में पहली बार की गई सड़क हादसे में हुई मौत की उच्चस्तरीय जाँच , नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया को पाया गया दोषी , पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 21-01-2022 11:08:43 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में पहली बार की गई सड़क हादसे में हुई मौत की उच्चस्तरीय जाँच , नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया को पाया गया दोषी , पढ़े पूरी खबर
रायपुर 21 जनवरी 2022 - नए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा में पहली बार हाई लेवल की जांच की गई है. इस जाँच में न्यूज एंकर महिमा शर्मा की मौत में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) की लापरवाही उजागर हुई है. न्यूज़ एंकर महिमा शर्मा की सड़क हादसे में जिस जगह मौत हुई थी वहां सर्विस लेन को एनएचएआई ने फ्लाईओवर निर्माण के चलते 5 मीटर का बना दिया था।

फ्लाईओवर निर्माण के पहले यह सर्विस लेन 13 मीटर चौड़ी थी. ट्रैफिक DSP गुरजीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना स्थल का दौरा उनके सहित परिवहन विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने किया है. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्तमान में 4 फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रगति पर है. फ्लाईओवर के निर्माण से पहले रायपुर से भिलाई की तरफ की सड़क की लेन 13 मीटर चौड़ी थी. फ्लाईओवर बनाने के दौरान अधिकारियों ने जो सर्विस रोड बनाई है वह मात्र 5 मीटर चौड़ी है. वाहनों की क्षमता से काफी कम चौड़ी सड़क होने के चलते न्यूज एंकर सड़क दुर्घटना का शिकार हुई है।

ट्रैफिक DSP गुरजीत सिंह ने बताया कि नए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 135 के तहत सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की जांच के लिए सभी जिलों में संयुक्त रूप से एक कमेटी बनी है. इस कमेटी में RTO, ट्रैफिक पुलिस और नेशनल हाईवे के अधिकारी शामिल होते हैं. तीनों विभाग के अधिकारी व इंजीनियर दुर्घटना स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हैं. वह दुर्घटना के कारण का पता लगाते हैं और उस कमी को दूर किए जाने को लेकर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजते हैं।

फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान सुपेला घड़ी चौक, चंद्रा मौर्या चौक और पावर हाउस चौक के पास दो-दो कट बनाकर एक तरफ से दूसरे तरफ आने जाने के लिए जगह दी गई है. इसमें सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि एक ही कट से दोनों तरफ के वाहन आना-जाना करते हैं. इससे वहां पर दुर्घटना और जाम की आशंका काफी बढ़ जा रही है।

बता दें कि न्यूज एंकर महिमा शर्मा (30) 12 जनवरी को रायपुर से दुर्ग अपने भैया-भाभी के पास मिलने जा रही थी. वह स्कूटी से जैसे ही शाम 05 बजे पावर हाउस के पास हाईवे रेस्टोरेंट के आगे पहुंची उसकी गाड़ी का पहिया स्लिप कर गया और वह गिर गई. इससे उसी दौरान हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर के पिछले पहिए की चपेट में आ गई. युवती के सिर से टैंकर का पहिया गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH