छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड , रायपुर जिला टॉप पर तो यह दो जिला दूसरे नंबर पर , देखे जिले वार आँकड़े
रायपुर , 21-01-2022 7:56:50 AM
रायपुर 20 जनवरी 2022 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में गुरुवार को 5649 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. वहीं 5919 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जबकि राज्य में कोरोना संक्रमित 15 मरीजो की मौत हुई है।
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को मिले 5649 नए मरीज और स्वस्थ होकर 5919 मरीजो के डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजो की संख्या 31736 हो गई है। बात करे आज हुए कोरोना जाँच की तो गुरुवार को प्रदेश भर में 52411 लोगो की कोरोना जाँच की गई है।
अगर बात करे जिले वार आँकड़ो की तो दुर्ग जिले से 1053 , राजनांदगांव से 334 , बालोद से 61 , बेमेतरा से 37 , कबीरधाम से 35 , रायपुर से 1452 , धमतरी से 132 , बलौदाबाजार से 99 , महासमुंद से 70 , गरियाबंद से 45 , बिलासपुर से 256 , रायगढ़ से 413 , कोरबा से 267 , जांजगीर चांपा से 207 , मुंगेली से 66 , गौरेला पैड्रा मरवाही से 60 , सरगुजा से 129 , कोरिया से 131 , सूरजपुर से 63 , बलरामपुर से 18 , जशपुर से 187 , बस्तर से 156 , कोंडागांव से 54 , दंतेवाड़ा से 51 , सुकमा से 32 , कांकेर से 127 , नारायणपुर से 92 और बीजापुर से 32 नए मरीज शामिल है।
















