छत्तीसगढ़ - स्कूल के पीछे मिला 06 महीने पुराना नर कंकाल , पुलिस जाँच में जुटी
रायपुर , 21-01-2022 5:42:27 AM
रायपुर 20 जनवरी 2022 - राजधानी रायपुर जिले में एक स्कूल के पीछे से पुलिस ने एक कंकाल बरामद किया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है कि आखिर ये कंकाल किसकी है। पुलिस के मुताबिक ये कंकाल 06 महीने पुराना बताया जा रहा है। जांच के लिए कंकाल को फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के ग्राम उमरिया में मयूर स्कूल के पीछे चिकुटिया तालाब पार में नर कंकाल मिला है कंकाल के ऊपर पैंट-शर्ट पड़ा हुआ है जिसे ये कहां जा सकता है कि ये कंकाल किसी पुरूष की है।
कंकाल के पास पुलिस को कीटनाशक मिलने से खुदकुशी की अंशका लग रही है। पास में शराब की खाली बोतल , पानी पाउच , डिस्पोजल ग्लास भी मिला है।
पुलिस को नर कंकाल मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रहे व कंकाल को फोरेंसिक टीम को दिया गया ताकि स्पष्ट हो सकेगी की ये कौन है और साथ ही गांव से गुमशुदा हुए लोगों की भी जामकारी जुटा रही हैं।
















