शिवराम और शिवनाथ का हुआ पुनर्जन्म ??? , यहाँ जन्मा 4 हाथ और पैर वाला बच्चा , लोग मान रहे हैं भगवान का अवतार

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शिवराम और शिवनाथ का हुआ पुनर्जन्म ??? , यहाँ जन्मा 4 हाथ और पैर वाला बच्चा , लोग मान रहे हैं भगवान का अवतार
कटिहार 20 जनवरी 2022 - बिहार के कटिहार  जिले में चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का जन्म होने पर लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं. लोगों ने बच्चे को भगवान का अवतार बताया है. दरअसल बीते दिनों कटिहार सदर अस्पताल में एक मह‍िला ने अद्भुत बच्चे को जन्म द‍िया था. बच्चे का एक सिर, चार हाथ और चार पैर थे. इस अद्भुत बच्चे के जन्म के बाद कोई इसे कुदरत का कर‍िश्मा तो कोई भगवान का अवतार बता रहा है. वहीं इस बच्चे को देखने के ल‍िए अस्पताल में लोगों की भीड़ भी लग गई।

बताया जाता है कि बच्चे का जन्म होते ही नर्सों और चिकित्सकों के बीच कई तरह की चर्चा होने लगी है. नर्सों ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी कि अनुराधा कुमारी का बच्चा सामान्य नहीं है, बल्कि एक अनोखा बच्चा है. इस अद्भुत बच्चे की जन्म की जानकारी पूरे अस्पताल में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और लोग इसे कुदरत का करिश्मा मानने लगे।

इधर परिजनों का आरोप है कि एक निजी क्लीनिक में तीन से चार बार अल्ट्रासाउंड कराया गया. हो सकता इसी वजह से बच्चे पर प्रभाव पड़ा हो.हालांकि डॉक्टरों ने यह आश्वासन दिया कि बच्चा स्वस्थ है और तंदुरुस्त है. लेकिन बच्चे के चार पैर, चार हाथ होने की वजह से यह बात पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बन गया है. डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल बच्चा स्वस्थ है।

बच्चे के जन्म के बाद कई लोग उसे देखने के लिए अस्पताल भी पहुंच रहे हैं.बताया जा रहा है कि हफलागंज से महिला कटिहार सदर अस्पताल में प्रसव पीड़ा के बाद पहुंची थी, जहां उन्होंने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया. वहीं सदर अस्पताल की डॉक्टर शशी किरण कहती हैं कि इसमें अद्भुत , अजूबा या देवी करिश्मा जैसी कोई बात नहीं है मेडिकल साइंस में इससे भी पहले ऐसा कई बार हो चुका है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH