आज का राशिफल , दिनांक 19 जनवरी 2022 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 19-01-2022 11:25:45 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल ,  दिनांक 19 जनवरी 2022 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 19 जनवरी 2022 दिन बुधवार - 

मेष राशि - आज का दिन फायदा लेकर आया है। समय के साथ महत्वपूर्ण काम पूरे हो जायेंगे। अगर आप प्लान बनाकर काम करेंगे तो बिजनेस में सफलता जरुर मिलेगी। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात हो सकती है। कहीं घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं। आज उन्हें कहीं कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे। लेकिन कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। 

वृष राशि - आज किसी बात को लेकर मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने कार्यस्थल पर मुद्दों के बारे में स्पष्ट और उचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे। इस राशि के छात्रों को आज किसी अनुभवी से अच्छी सलाह मिलेगी। आज कोई ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क होगा जो आपके भविष्य के लिए बहुत प्रभावशाली साबित होगा। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामले से राहत मिलेगी। लवमेट आज एक दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं, जल्द विवाह के योग बनेगे। 

मिथुन राशि - आज आपका आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा। व्यापार में अचानक हुए धन लाभ से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। इस राशि के छात्र आज अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। जो इंजीनियर है आज उन्हें किसी बड़ी कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा, साथ ही पुरानी कंपनी में एक्स्ट्रा इनकम का ऑफर भी मिल सकता है। दुश्मन और रोग आज आपसे पस्त रहेगें। लवमेट्स के लिये आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। 

कर्क राशि - आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दवाई या सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग में निवेश करेंगे तो काफी फायदेमंद साबित होगा। ये बहुत जरुरी है की आप अपने निवेश करने से पहले उसे दोबारा परखें और जरुरी हो तो उसमें बदलाव जरुर लायें। आज आपकी सोच साकारात्मक बनी रहेगी। आज किसी बात से जीवनसाथी पर गुस्सा आ सकता है। अपनी वाणी पर संयम बनायें रखे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। 

सिंह राशि - आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। कारोबार में आ रही समस्या से आपका तनाव बढ़ सकता है। अच्छा होगा आज अपने कामों की सूचि पहले बनाकर काम करें तो फायदा होगा। आज किसी समारोह में करीबी रिश्तेदार से मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज ठंडी चीजे खाने से परहेज करें। परिवारवालों केसाथ आपका अधिक समय बीतेगा। रुके हुए सभी कार्य आज पूरें होंगे। 

कन्या राशि - आज अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गंभीरता से कोशिश करेंगे। जिसका बेहतर परिणाम भी आपको मिलेगा। आप पहले से जिन योजना को लागू करने को सोच रहे थे आज उन्हें लागू करने का समय आ गया। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

तुला राशि - आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से आप जिन छोटी–मोटी तकलीफों से परेशान थे, वे सब आज ठीक हो जायेंगी। नौकरी पेशावाले लोगों को आज अपने साथियों से सहयोग थोडा कम ही मिलेगा। आप उनपर ध्यान देने के बजाए बॉस के दिए हुए निर्देशों का पालन करें| व्यापार में आज आपका दूसरों से मेल-जोल बढ़ेगा। लोग आज आपके व्यवहार से काफी खुश होंगें। आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। 

वृश्चिक राशि - आज का दिन शानदार रहने वाला है। करियर में उन्नति के लिये आज आपको अच्छी सलाह मिलेगी। किसी नये काम को स्टार्ट करने के लिये आज का दिन ठीक है। आज आप जो भी फैसला करेंगे, उससे फायदा जरुर मिलेगा। यात्रा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़ें हैं आज उन्हें सामाजिक कार्यक्रम में सामिल होने का अवसर मिलेगा, साथ ही उनका मान-सम्मान भी होगा। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा। 

धनु राशि - आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ऑफिस से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज परिवारवालों के साथ टाइम स्पेंड करने से आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। आज आप शाम तक किसी सामारोह में भी जा सकते हैं। आज किसी जरूरी काम में आपका अनुमान लगाना सही साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों को कानूनी मामले से राहत मिल सकती है। आज घरेलू खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। 

मकर राशि - आज ताज़ा फूल की तरह अपने व्यावहार में ताज़गी बनाए रखें। दोस्तों के साथ दिन हंसी-मजाक में बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। यह समय जीवन में आपको भरपूर आनन्द दिलायेगा। इस राशि की महिलाओं का अधिकांश समय ख़रीदारी में बीतेगा। आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप अच्छा महसूस करते हैं। जेवर में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशियां मिलने वाली है।

कुंभ राशि - आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज धैर्य बनायें रखने की जरुरत है, आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा। ऑफिस में आज आपके बैठने की जगह में परिवर्तन हो सकता है। आज अपनी शारीरिक ऊर्जा का स्तर ऊंचा बनाए रखें, ताकि आप जी-तोड़ मेहनत कर जल्द से जल्द किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा कर लें। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन ठीक हैं कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा।

मीन राशि - आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप कुछ नयी प्लानिंग बनाएंगे जिससे बिजनेस में प्रमोशन के नये रास्ते मिलेंगे। आज अपनी व्यक्तिगत साज-सज्जा पर ध्यान दें। आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण होगा। बिजनेस में नए अनुबंध हो सकते हैं। शुभ कामों की योजनाएं बन सकती हैं। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज चेंज कर दें, आपको अच्छी नौकरी का प्रस्ताव भी मिलेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH