छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते भाजपा युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष सहित 10 लोग गिरफ्तार
रायपुर , 18-01-2022 2:59:48 AM
रायपुर 17 जनवरी 2022 - राजधानी पुलिस ने जुआरियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुये 10 लोगों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गये आरोपियों में एक बीजेपी युवा मोर्चा का एक नेता भी षामिल है पुलिस ने आरोपियों के पास से 01 लाख रूपए भी जब्त किया है।
जानकारी के मुताबक पुलिस को सूचना मिली थी कि पंडरी स्थित दुबे कॉलोनी के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो 10 आरोपी रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़े गये पुलिस ने आरोपियों के पास से 01 लाख 05 हजार रूपए नगद के साथ मोबाइल , बाइक और ताश पत्ती भी जब्त किया गया है ।
पकड़े गये जुआरियों में नवीन वर्मा 28 वर्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष है वहीं पुलिस ने शेखर निसाद , अकबर खान , अब्राहम खान , चिंटू निसाद , विवेक पाल , हेमंत वर्मा , ऋषभ कुमार , सलमान अहमद , नूतन निषाद को गिरफ्तार किया है ।















