छत्तीसगढ़ में अब लक्षण के आधार पर ही होगा कोरोना का इलाज , सरकार ने बदले नियम

रायपुर , 17-01-2022 11:12:48 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अब लक्षण के आधार पर ही होगा कोरोना का इलाज , सरकार ने बदले नियम
रायपुर 17 जनवरी 2022 -  कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर राज्य सरकार ने प्रोटोकाल में बड़ा बदलाव किया गया है। नए प्रोटोकाल में अब मरीजों को सिर्फ लक्षण के आधार पर ही दवाएं दी जाएगी। कोरोना संक्रमण के लिए पहले दी जा रही दवाएं (एजिथ्रोमाइसिन , आइवरमेक्टिन , हाईड्रोक्सीक्लोरोक्विन , फेविपिरावीर ,  डाक्सीसाइक्लिन व अन्य) उपयोग में नहीं ली जाएगी।

छत्‍तीसगढ़ राज्य कोरोना नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी डा. सुभाष मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर दी जा रहीं पहले की दवाओं में देखा गया है कि संक्रमण के इलाज में फायदेमंद साबित नहीं हुए। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के बाद संक्रमितों के इलाज के लिए नई गाइड लाइन जारी की गई है। संक्रमण के दौरान मरीजों में जिस तरह के लक्षण नजर आएंगे, उन्हें उनके आधार पर ही दवाएं दी जाएगी। इधर प्रशासन द्वारा होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए भी दवाओं के पैकेट में पैरासिटामाल , लिवोसेट्रिजीन , विटामिन-सी , जिंक टेबलेट दवाएं दी जा रही है।

राज्य कोरोना नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी डा. सुभाष मिश्रा का कहना है की कोरोना मरीजों के इलाज में पुरानी दवाएं उपयोगी नहीं है। गाइड लाइन बदले गए हैं। इसके तहत ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अभी के संक्रमण काफी तेजी से फैल रहे हैं। इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

इस बारे में डा. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ प्रो. डा. आरएल खरे का कहना है की पहले कोरोना नया होने की वजह से दवाओं को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं थी। समय और जरूरत के आधार पर दवाओं को अनुमति दी जाती है। अब तक कोरोना की कोई दवाएं नहीं है। अस्पतालों में संक्रमितों का इलाज सरकारी गाइड लाइन के अनुसार किया जा रहा है। 

देखा जा रहा है कि कोरोना के लक्षण नजर आने पर मेडिकल स्टोर से किट लाकर जांच व खुद से दवाएं खरीद रहे। जो घातक तो है ही। स्वास्थ्य विभाग के पास भी संक्रमितों का डाटा नहीं पहुंच रहा है। सीएमएचओ डा. मीरा बघेल ने कहा है कि कोरोना संक्रमित होने पर मेडिकल स्टोर से खुद से दवाएं खरीदना, सेल्फ किट से कोरोना जांच की प्रवृत्ति घातक है। शासकीय केंद्रों में जांच व इलाज की निश्शुल्क व्यवस्थाओं का उपयोग करें।

8.37 लाख मरीज होम आइसोलेशन से स्वस्थ
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 10.55 लाख से अधिक मरीज मिले हैं। इसमें से 8.37 से अधिक मरीज होम आइसोलेशन से स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1.72 लाख मरीजों को अस्पताल भर्ती कराना पड़ा है। चिकित्सकों ने बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण मरीजों को अधिक गंभीर नहीं कर रहा है। अच्छी बात यह है कि संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंच रहा। जो कि पहले बेहद घातक हो रहा था। बावजूद सतर्कता बेहद जरूरी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH