जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश , जुआ खेलते 10 लोग गिरफ्तार

रायपुर , 17-01-2022 9:47:17 AM
Anil Tamboli
जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश , जुआ खेलते 10 लोग गिरफ्तार
रायपुर 16 जनवरी 2022 - रायपुर जिले में जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। 

जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 16 जनवरी 2022 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत सिवनी खार में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। 

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल गिरीश तिवारी व थाना प्रभारी मुजगहन राजेंद्र दीवान को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर प्रभारी सायबर सेल व थाना प्रभारी मुजगहन के नेतृत्व में सायबर सेल तथा थाना मुजगहन पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर देखने पर पाया गया कि कुछ व्यक्ति ताश पत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घेराबंदी व रेड कार्यवाही कर ताश पत्ती से जुआ खेलते कुल 10 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए जो अपनी दोपहिया वाहनों को वहीं छोड़ दिये है।जुआरियों के कब्जे से नगदी 1,09,000/-रूपये , 25 नग दोपहिया वाहन एवं 12 नग मोबाईल फोन किया जप्त किया गया सभी जुआरियों के खिलाफ थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 07/22 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH